Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   nhajan jagnaath release

Sirmour News: भागवत कथावाचक साक्षी चैतन्य का भजन ‘हो जगन्नाथ’ रिलीज

Wed, 11 Nov 2026 12:52 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
nhajan jagnaath release
भागवत कथावाचक साक्षी चैतन्य
-स्वयं लिखे और गाए भजन में भगवान जगन्नाथ की महिमा का किया गुणगान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। भक्ति, अध्यात्म और सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार में जुटे प्रसिद्ध भागवत कथावाचक साक्षी चैतन्य की नई आध्यात्मिक प्रस्तुति ‘हो जगन्नाथ’ रिलीज हो गई है। भगवान श्रीकृष्ण और जगन्नाथ जी की भक्ति को समर्पित इस संकीर्तन भजन को लेकर उनके अनुयायियों और संगीत प्रेमियों में उत्साह है। भजन के माध्यम से श्रद्धालुओं को भगवान जगन्नाथ की महिमा और आध्यात्मिक चेतना से जोड़ने का प्रयास किया गया है।
भजन की खास बात यह है कि इसके गीतकार और गायक स्वयं साक्षी चैतन्य हैं। उन्होंने अपनी आवाज और भावपूर्ण गायन से संकीर्तन को भक्तिमय स्वरूप दिया है। इसकी कंपोजीशन भगवान जगन्नाथ के चरणों में समर्पित की गई है। भजन के म्यूजिक प्रोडक्शन, वीडियो निर्देशन और सिनेमैटोग्राफी की जिम्मेदारी विकास शर्मा ने संभाली है। पूरी प्रस्तुति का निर्माण ‘चैतन्य कृपा परिवार’ के बैनर तले किया गया है।
विज्ञापन

इस आध्यात्मिक प्रयास के लिए ‘भक्ति पंथ’ के पूज्य इंद्रेश महाराज के प्रति विशेष आभार भी जताया गया है। साक्षी चैतन्य के आधिकारिक यूट्यूब चैनल ‘चैतन्य कृपा परिवार’ पर यह भजन उपलब्ध है। चैनल पर उनके अन्य भजन, सत्संग, श्रीमद्भागवत कथाएं और आध्यात्मिक विचार भी देखे-सुने जा सकते हैं। संवाद---------
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed