{"_id":"6a96ac106bd2cf96fb08add4","slug":"video-nahan-punardhar-wins-best-school-title-at-under-19-sports-competition-2026-09-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"नाहन: अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता में पुनरधार को सर्वश्रेष्ठ स्कूल का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाहन: अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता में पुनरधार को सर्वश्रेष्ठ स्कूल का खिताब
नौहराधार खंड की छात्राओं की अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता में पुनरधार स्कूल ने कबड्डी और वॉलीबाल में ट्राफी जीतकर सर्वश्रेष्ठ विद्यालय का खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता प्रभारी मधु पुंडीर ने बताया कि वॉलीबाल में पुनरधार ने परंपरागत विजेता देवा मामल को सीधे 3-0 से पराजित किया, जबकि कबड्डी में चाडना को एक तरफा मुकाबले में हरा कर ट्राफी अपने नाम की। खो-खो का खिताब देवामानल ने उच्च विद्यालय देवना थनगा को पराजित कर अपने नाम किया। बैडमिंटन में विजेता बौगधार और उप विजेता चौरास विद्यालय रहा। योगा की ट्रॉफी नौहराधार विद्यालय को मिली। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि ऑस्ट्रेलिया की बहुराष्ट्रीय कंपनी अटलासियान में वरिष्ठ सॉफ्टवेयर अभियंता और इसी पंचायत के प्रतिभावान युवा रोहित भारद्वाज रहे। उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया। सह प्रभारी प्रवक्ता शारीरिक शिक्षा हिमांशु चौहान ने मंच का कुशल संचालन किया। इस मौके पर पुनरधार स्कूल के कार्यकारी प्रधानाचार्य एवं संगठन सचिव वीरेंद्र सिंह, स्टेट अवॉर्डी शिक्षक एवं विद्यालय प्रवक्ता संघ राज्य चेयरमैन सुरेंद्र पुंडीर, विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष चमन लाल, ग्राम पंचायत भराड़ी के पंचायत के प्रधान तमन धीमान समेत अन्य शिक्षक व खिलाड़ी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।