{"_id":"6b06d8e11fd7de5b9c0e59a6","slug":"ban-on-constructing-roads-on-private-land-nahan-news-c-177-1-nhn1017-195039-2026-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: निजी जमीन पर सड़क बनाने पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: निजी जमीन पर सड़क बनाने पर रोक
विज्ञापन
सिविल जज ने स्थायी निषेधाज्ञा का सुनाया फैसला
लानी-भंगनोल सड़क के लिए जमीन दान करने या अधिग्रहण का रिकॉर्ड पेश नहीं कर सके प्रतिवादी
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। निजी भूमि पर सड़क बनाने और जबरन कब्जा करने की आशंका को देखते हुए अदालत ने छह लोगों के खिलाफ स्थायी निषेधाज्ञा का फैसला सुनाया है। सिविल जज विकास कपूर की अदालत ने प्रतिवादियों को वादी की जमीन में हस्तक्षेप करने, नींव खोदने, सड़क या रास्ते का निर्माण करने और जबरन कब्जा करने से रोक दिया है। अदालत ने स्पष्ट किया कि गांव लानी से भंगनोल तक सड़क पहले से मौजूद है, लेकिन खसरा नंबर 414 से होकर गुजरने का कोई प्रमाण रिकॉर्ड पर नहीं है।
मामला रोहनाट उपतहसील निवासी शौनू राम की ओर से दायर स्थायी निषेधाज्ञा के मुकदमे से जुड़ा है। वादी ने आरोप लगाया था कि 20 फरवरी 2023 को प्रतिवादियों ने उसकी जमीन में दखल देकर सड़क बनाने के लिए नींव खोदने का प्रयास किया। निर्माण सामग्री भी एकत्रित कर ली। विरोध करने पर उसे धमकियां दी गईं। वहीं, प्रतिवादियों ने अपने जवाब में दावा किया था कि लानी से भंगनोल सड़क के निर्माण के लिए वादी के पिता और अन्य सह-खातेदारों ने दो-दो बिस्वा जमीन सरकार को दान की थी। उन्होंने वादी पर सड़क बंद करने का आरोप भी लगाया था।
अदालत ने पाया कि प्रतिवादी यह साबित नहीं कर सके कि खसरा नंबर 414 की जमीन सड़क निर्माण के लिए सरकार को दान की गई थी या उसका अधिग्रहण हुआ था। इस संबंध में कोई दस्तावेजी साक्ष्य भी पेश नहीं किया गया। लिखित बयान दाखिल करने के बावजूद प्रतिवादियों ने अपने पक्ष में साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किए। इस पर 26 सितंबर 2026 को उन्हें एकतरफा घोषित कर दिया गया। अदालत ने वादी का मुकदमा मंजूर करते हुए सभी प्रतिवादियों को विवादित जमीन में किसी भी तरह का हस्तक्षेप करने से प्रतिबंधित कर दिया।