Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Cleanliness is limited to claims, garbage rules the market

Sirmour News: दावों तक सिमटी स्वच्छता, बाजार में कचरा राज

Wed, 25 Nov 2026 11:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Cleanliness is limited to claims, garbage rules the market
नाहन के बड़ा चौक में दुकान के ठीक सामने लगा कचरे का ढेर। संवाद
ग्राउंड रिपोर्ट:
विज्ञापन

नाहन में बाजार खुलने के बाद भी नहीं उठा कूड़ा, दुकानों के दरवाजों तक पहुंची गंदगी
दुकानदार बोले- बाजार खुलने से पहले हो सफाई, जरूरत पड़ने पर बढ़ाए जाएं वाहन
नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर सवाल
पंकज तन्हा
नाहन (सिरमौर)। स्वच्छता के दावों के बीच नाहन के मुख्य बाजार में सफाई व्यवस्था बदहाल है। बुधवार सुबह सुबह 10:30 बजे दुकानें सज गई थीं और ग्राहकों की आवाजाही भी शुरू हो गई थी। इसके बावजूद सड़कों से कचरे के ढेर नहीं उठाए गए थे। बड़ा चौक, हिंदू आश्रम सहित शहर के अन्य बाजारों में जगह-जगह कूड़ा बिखरा पड़ा था। कुछ दुकानों के दरवाजों के ठीक सामने कचरे के ढेर लगे थे। दुकानदारों और ग्राहकों को दुकानों तक पहुंचने के लिए गंदगी के बीच से गुजरना पड़ रहा था।
बाजार के बीचोबीच पसरी गंदगी ने नगर परिषद की सफाई व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। दुकानदारों का कहना है कि बाजार खुलने के बाद भी कूड़ा नहीं उठाया जाना रोजमर्रा की समस्या बनता जा रहा है। कई बार दिनभर कचरा सड़कों पर पड़ा रहता है। इससे शहर की छवि भी खराब हो रही है। दुकानदारों ने कहा कि सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। इसे सुधारने के लिए नगर परिषद को दावों के बजाय धरातल पर ठोस कदम उठाने होंगे।
विज्ञापन

एक गाड़ी के भरोसे व्यवस्था
दुकानदार मोहम्मद इकबाल शेख ने बताया कि बाजार खुलने के बाद भी कचरे के ढेर नहीं उठाए गए। सफाई कर्मियों का कहना था कि एक चक्कर लगाया जा चुका है और दूसरा चक्कर लगाया जाएगा। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि एक गाड़ी से समय पर कूड़ा नहीं उठ पा रहा है तो नगर परिषद को दूसरी गाड़ी भी लगानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सफाई सुनिश्चित करें
विनय ठाकुर ने कहा कि दुकान के दरवाजे के ठीक सामने कचरे का ढेर लगा है। ग्राहकों को उसी गंदगी के बीच से गुजरकर दुकान में आना पड़ रहा है। उन्होंने नगर परिषद से मांग की कि बाजार खुलने से पहले सफाई सुनिश्चित की जाए, ताकि दुकानदारों और ग्राहकों को परेशानी न झेलनी पड़े।
दोपहर को भी हो सफाई
सब्जी विक्रेता सागर शेख ने कहा कि नगर परिषद की व्यवस्था कमजोर पड़ गई है। दोपहर बाद बाजार में सफाई नहीं की जाती। पहले सफाई होती थी। उन्होंने मांग की कि सुबह के साथ दोपहर बाद भी नियमित सफाई करवाई जाए, ताकि बाजार में गंदगी जमा न हो।
खुले में कचरा न फेंकें
जूता विक्रेता गोपाल अग्रवाल ने कहा कि शहर में सफाई व्यवस्था के इतने खराब हालात उन्होंने कभी नहीं देखे। जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हैं। नाहन की हालत ऐसी हो गई है, मानो पूरा शहर कूड़े का ढेर बन गया हो। इसके लिए लोगों को भी जिम्मेदारी समझनी होगी। खुले में कचरा फेंकने से बचना चाहिए।
रोजाना 14 टन तक उठा रहे कचरा
सफाई कर्मियों के साथ लगातार बैठकें की जा रही हैं। शहर से प्रतिदिन 12 से 14 टन कचरा उठाने के लिए छह गाड़ियां लगाई गई हैं। लोग घरेलू कचरे के साथ सड़कों पर पुराने बिस्तर और यहां तक कि मलबा भी फेंक रहे हैं। इससे शहर में कचरे की मात्रा कई गुना बढ़ रही है। सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए नगर परिषद जल्द कड़े फैसले लेगी।

-उपमा धीमान, अध्यक्ष, नगर परिषद नाहन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed