{"_id":"6b06f61296390c8bfa032ce5","slug":"three-tractors-caught-engaging-in-illegal-mining-in-the-yamuna-river-nahan-news-c-19-1-sml1039-825538-2026-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: यमुना नदी में अवैध खनन करते तीन ट्रैक्टर पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: यमुना नदी में अवैध खनन करते तीन ट्रैक्टर पकड़े
विज्ञापन
भीमावाला-भंगानी के पास सरकारी भूमि से रेत-बजरी और पत्थर मिश्रण चोरी का आरोप
दो ट्रैक्टर बिना नंबर प्लेट के मिले
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब/पुरूवाला (सिरमौर)। पुलिस ने भीमावाला-भंगानी के पास पुल के नजदीक दबिश देकर यमुना नदी में अवैध खनन में जुटे तीन ट्रैक्टर पकड़े हैं। पुलिस ने तीनों ट्रैक्टर चालकों के खिलाफ थाना पुरुवाला में मामला दर्ज कर लिया है।
एसपी एनएस नेगी ने बताया कि पुलिस चौकी सिंघपुरा की टीम श्री बाला सुंदरी मंदिर चौक पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि यमुना नदी में भीमावाला-भंगानी के पास सरकारी भूमि पर अवैध खनन किया जा रहा है। टीम मौके पर पहुंची तो नदी में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली और दो अन्य ट्रैक्टरों की लिफ्टेड बकेट में रेत, बजरी और पत्थर मिश्रण भरा जा रहा था। पुलिस ने तीनों चालकों को मौके पर ही पकड़ लिया।
पकड़े गए ट्रैक्टरों में एक का नंबर यूके 16सीए-4013 था, जबकि दो ट्रैक्टर बिना नंबर प्लेट के थे। पुलिस ने चालकों इरफान, रवि कुमार और सादिक पुत्र क्यूम, तीनों निवासी भीमावाला, विकासनगर, जिला देहरादून (उत्तराखंड) से खनन संबंधी दस्तावेज और अनुमति मांगी, लेकिन वे मौके पर कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सके। एसपी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ थाना पुरुवाला में मामला दर्ज कर लिया गया है।