{"_id":"6aaa45b1b7ba4863130d511c","slug":"video-nahan-four-day-ganesh-utsav-concludes-with-grand-immersion-in-yamuna-2026-09-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिरमौर: नाहन में चार दिवसीय गणेश उत्सव का धूमधाम से समापन, यमुना नदी में किया विसर्जन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर: नाहन में चार दिवसीय गणेश उत्सव का धूमधाम से समापन, यमुना नदी में किया विसर्जन
Ankesh Dogra
Updated Wed, 16 Sep 2026 01:00 PM IST
Link Copied
नाहन में नवयुवक मंडल की ओर से आयोजित चार दिवसीय श्री गणेश उत्सव का बुधवार को भक्तिमय माहौल में भव्य समापन हुआ। भगवान श्री गणेश की मूर्ति के विसर्जन से पहले शहर में शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान नाहन की वादियां गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से गूंज उठीं और पूरा शहर भक्तिरस में डूबा नजर आया।
शोभायात्रा हिंदू आश्रम नाहन से शुरू हुई। इसके बाद यह दिल्ली गेट, महिमा लाइब्रेरी और नया बाजार से होते हुए शहर के बाहरी क्षेत्र की ओर बढ़ी। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। ढोल की थाप पर भजन मंडली ने कीर्तन किया, जबकि श्रद्धालु भगवान श्री गणेश के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ते रहे।
दोपहर करीब 12 बजे हिंदू आश्रम परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। इसके बाद नवयुवक मंडल नाहन के प्रधान अमिल अग्रवाल उर्फ बिल्ला की अगुवाई में शोभायात्रा पांवटा साहिब के लिए रवाना हुई। नाहन से करीब 47 किलोमीटर दूर पांवटा साहिब पहुंचने के बाद श्रद्धालु यमुना नदी के किनारे एकत्रित हुए।
यमुना नदी के तट पर भगवान श्री गणेश की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा मोरया के जयघोष के साथ मूर्ति का विसर्जन किया। विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं में भावुकता के साथ उत्साह भी देखने को मिला। भक्तों ने अगले वर्ष भगवान श्री गणेश के फिर से आगमन की कामना की।
इससे पहले हिंदू आश्रम नाहन में देर शाम भगवान श्री गणेश की आरती का आयोजन किया गया। आरती में शहर के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। विशेष रूप से महिला श्रद्धालुओं में उत्सव को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया। पूरे आयोजन के दौरान हिंदू आश्रम और शहर में धार्मिक माहौल बना रहा।
गणेश उत्सव के समापन अवसर पर अनिल शर्मा उर्फ टिप्पू, दीपक चौधरी, प्रदीप विज, सतीश कश्यप, कमल भंडारी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। चार दिनों तक चले इस आयोजन के दौरान नाहन में धार्मिक उल्लास और श्रद्धा का वातावरण बना रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।