फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   himachal players 17 crore prize money yadvindr goma

सिरमौर: यादविंद्र गोमा बोले- प्रदेश सरकार ने अब तक खिलाड़ियों को 17 करोड़ रुपये बांटे

Sun, 13 Sep 2026 05:59 PM IST
Ankesh Dogra Ankesh Dogra
Updated Sun, 13 Sep 2026 05:59 PM IST
himachal players 17 crore prize money yadvindr goma
प्रदेश सरकार ने अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए पुरस्कार राशि में 300 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की है। खेल मंत्री यादविंद्र गोमा ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में सरकार खिलाड़ियों के सम्मान, खेलों के विकास और आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए गंभीरता से काम कर रही है। रविवार को पांवटा साहिब में 34वीं साहिबजादे बाबा अजीत सिंह बास्केटबॉल खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह में उन्होंने यह बात कही। खेल मंत्री ने कहा कि प्रदेश के इतिहास में पहली बार अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को मिलने वाली पुरस्कार राशि को रिकॉर्ड स्तर पर बढ़ाया गया है। ओलंपिक, शीतकालीन ओलंपिक और पैरालंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को पांच करोड़ रुपये, रजत पदक विजेताओं को तीन करोड़ और कांस्य पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को दो करोड़ रुपये प्रोत्साहन राशि दी जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। हिमाचल के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। खेल मंत्री ने कहा कि युवाओं में बढ़ती नशाखोरी सरकार और समाज के सामने बड़ी चुनौती है। खेलों के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रखने में मदद मिल सकती है। गोमा ने कहा कि खालसा स्पोर्ट्स क्लब पांवटा साहिब समेत प्रदेश के कई खेल क्लब अपने स्तर पर प्रतियोगिताएं आयोजित कर युवा पीढ़ी को खेलों से जोड़ रहे हैं। यह सराहनीय पहल है। उन्होंने पांवटा साहिब में इंडोर खेल स्टेडियम की योजना को लेकर कहा कि इसकी डीपीआर उपलब्ध करवाने पर सरकार की ओर से प्रस्ताव तैयार कर दिल्ली में बीसीसीआई को भेजा जा सकता है। खेल मंत्री ने मेला मैदान में बास्केटबॉल और मिशन स्कूल खेल मैदान में बिजली तथा मैट बिछाने के लिए शुरुआती तौर पर पांच लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि खेल मैदानों में सुविधाएं बढ़ने से खिलाड़ियों को बेहतर अभ्यास का अवसर मिलेगा। खेल मंत्री यादविंद्र गोमा ने कहा कि मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देश पर प्रदेश में खेलों का स्तर बेहतर करने के प्रयास किए जा रहे हैं। खेलो इंडिया की तर्ज पर खेलो हिमाचल इवेंट आयोजित किया जाएगा। इसके लिए मुख्यमंत्री ने 15 करोड़ रुपये की राशि दी है। नवंबर से मार्च तक चलने वाले इस आयोजन का ब्लॉक, जिला और राज्य स्तर पर आयोजन किया जाएगा। इससे प्रदेश के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए मंच मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

कपूरथला में पेयजल संकट से जूझ रहे वॉर्ड-19 के लोग, करीब चार माह से परेशान

लुधियाना में अकाली दल के कार्यकर्ताओं ने निकाला कैंडल मार्च

13 Sep 2026

VIDEO : करंट की चपेट में आने से ई-रिक्शा चालक की मौत, बैटरी चार्ज करते समय हुआ हादसा

13 Sep 2026

VIDEO: नवोदय विद्यालय सेवानिवृत्त शिक्षक एवं कर्मचारी समारोह का आयोजन

13 Sep 2026

सोलन: सुबाथू में महिलाओं ने मनाई हरितालिका तीज, पारंपरिक परिधानों में सजीं महिलाएं

13 Sep 2026
विज्ञापन

सोलन: ठोडो मैदान में अंडर-14 फुटबॉल प्रतियोगिता का अंतिम दिन, हमीरपुर फाइनल में

13 Sep 2026

कोंकना कलां बाबा जाहरवीर गोगाजी महाराज की माड़ी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

13 Sep 2026
विज्ञापन

कानपुर: सात फीट धंस गया हाईवे फुटपाथ, मुख्य लेन ढहने की कगार पर, रिटेनिंग वॉल भी ढही

13 Sep 2026

कानपुर: सिंहपुर से संभरपुर तक मैनावती मार्ग की एक लेन एक साल से बंद

13 Sep 2026

न्यू कानपुर सिटी योजना में जलभराव, एक माह से ठप पड़ा है सीवरलाइन का काम

13 Sep 2026

कानपुर: सिंहपुर-कल्याणपुर मार्ग पर बजरी गिट्टी डस्ट डालकर किया मोटरेबल

13 Sep 2026

कानपुर: बैराज हाईवे पर यश कोठारी चौराहे पर सुंदरीकरण की हरियाली की वजह से हो रहे एक्सीडेंट

13 Sep 2026

उत्तरकाशी: डीएम ने डख्याट गांव में लगाई चौपाल, सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

13 Sep 2026

कानपुर: पनकी में पावर प्लांट प्रबंधन की लापरवाही, राख के बंधे का पानी सड़क पर उफनकर आया

13 Sep 2026

दीपपुर के जंगल में युवक की निर्मम हत्या, शव और बाइक को जलाया

13 Sep 2026

राजस्थान: बाड़मेर की खुली जेल से फरार हुआ हत्याकांड का सजायाफ्ता बंदी, हाजिरी में खुला राज

13 Sep 2026

बिलासपुर: एमएसपी ने बढ़ाई प्राकृतिक खेती की कमाई, करोट के चार भाइयों ने हल्दी-जिमीकंद से बढ़ाई आर्थिकी

13 Sep 2026

यशवंत की हत्या के तीन आरोपियों की तलाश तेज

13 Sep 2026

जानिए आईडीए के मंच से क्या बोले डॉ. प्रवीण कुमार

13 Sep 2026

मंडी: आर्थिक तंगी के बीच बच्चों के सपनों को पंख दे रही सुख शिक्षा योजना

13 Sep 2026

अमृतसर में दो पक्षों में फायरिंग, चार लोग घायल

13 Sep 2026

कानपुर: राजारामपुर में जन आरोग्य मेला, अस्पताल में लटका रहा ताला, परिसर में गंदगी का अंबार

13 Sep 2026

कन्नौज: जेसीबी से खुदाई के दौरान फटी पाइपलाइन, 10 फीट ऊंचे गैस के फव्वारे से मचा हड़कंप

13 Sep 2026

VIDEO: सीतापुर: आग लगने से 10 वर्षीय बच्चे की जलकर मौत, मां और बहन गंभीर रूप से झुलसी

13 Sep 2026

यमुनानगर में बारिश ने दिलाई उमस भरी गर्मी से राहत, मौसम हुआ सुहाना

13 Sep 2026

चित्रकूट: नगर परिषद में घुसा बाढ़ का पानी, धूप और पंखे के सहारे सुखाई जा रहीं फाइलें

13 Sep 2026

VIDEO: बाराबंकी: इंदिरा नहर पटरी पर खड़ी कार में मिला युवक का शव, लखनऊ का निवासी है मृतक युवक

13 Sep 2026

VIDEO: सरकारी राशन पर कोटेदार का डाका, 100 से अधिक कार्ड धारकों को नहीं मिला राशन, प्रदर्शन

13 Sep 2026

बरेली: मत्स्य पालकों को डराकर वसूली करने के दो आरोपी गिरफ्तार

13 Sep 2026

कपूरथला में घर में सोता रह गया परिवार, चोरों ने उड़ाए लाखों के गहने और नकदी

विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed