{"_id":"6aa69636a37a036b5206ecf0","slug":"lpg-cylinder-problem-in-sataun-nahan-news-c-177-1-ssml1028-188836-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: गैस के इंतजार में दोपहर से शाम तक बस स्टैंड पर डटे रहे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: गैस के इंतजार में दोपहर से शाम तक बस स्टैंड पर डटे रहे ग्रामीण
विज्ञापन
देर शाम को सतौन में गैस सिलिंडर की डिलीवरी लेते लोग। संवाद
सचित्र--
संवाद न्यूज एजेंसी
सतौन (सिरमौर)। गिरिपार क्षेत्र की सतौन पंचायत में शनिवार को गैस सिलिंडर लेने पहुंचे ग्रामीणों को घंटों इंतजार करना पड़ा। ग्रामीण दोपहर से बस स्टैंड पर गैस की गाड़ी का इंतजार करते रहे और शाम करीब छह से सात बजे के बीच आपूर्ति पहुंचने पर सिलिंडर मिल सके। इससे ग्रामीणों में गैस एजेंसी की वितरण व्यवस्था को लेकर रोष है।
ग्रामीण रंगी लाल और चत्तर सिंह ने बताया कि शिलाई की गैस एजेंसी की ओर से सतौन में हर माह 12 और 28 तारीख को गैस की आपूर्ति की जाती है। शनिवार को ग्रामीण दोपहर से बस स्टैंड पर गैस का इंतजार करते रहे। देर शाम तक गाड़ी नहीं पहुंचने के कारण उन्हें घर लौटना भी मुश्किल हो गया।
ग्रामीणों का आरोप है कि गैस एजेंसी का ट्रक सतौन की तिब्बती कॉलोनी में खड़ा किया जाता है और वहां से छोटी गाड़ियों के माध्यम से बाजार व गांवों में सिलिंडर वितरित किए जाते हैं। बस स्टैंड क्षेत्र में सबसे आखिर में आपूर्ति दी गई।
विज्ञापन
गैस एजेंसी संचालक विजेंद्र ने बताया कि सतौन में गैस ट्रक खड़ा करने में परेशानी होती है। छोटी गाड़ियों से बाजार और आसपास के गांवों में आपूर्ति करनी पड़ती है। बाजार में वाहनों को साइड देने में दिक्कत होने के कारण वितरण में समय लग जाता है। उन्होंने कहा कि शाम तक ग्रामीणों को गैस की आपूर्ति कर दी गई, ताकि कोई भी उपभोक्ता गैस से वंचित न रहे।-- -- -- -- -
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सतौन (सिरमौर)। गिरिपार क्षेत्र की सतौन पंचायत में शनिवार को गैस सिलिंडर लेने पहुंचे ग्रामीणों को घंटों इंतजार करना पड़ा। ग्रामीण दोपहर से बस स्टैंड पर गैस की गाड़ी का इंतजार करते रहे और शाम करीब छह से सात बजे के बीच आपूर्ति पहुंचने पर सिलिंडर मिल सके। इससे ग्रामीणों में गैस एजेंसी की वितरण व्यवस्था को लेकर रोष है।
ग्रामीण रंगी लाल और चत्तर सिंह ने बताया कि शिलाई की गैस एजेंसी की ओर से सतौन में हर माह 12 और 28 तारीख को गैस की आपूर्ति की जाती है। शनिवार को ग्रामीण दोपहर से बस स्टैंड पर गैस का इंतजार करते रहे। देर शाम तक गाड़ी नहीं पहुंचने के कारण उन्हें घर लौटना भी मुश्किल हो गया।
विज्ञापन
ग्रामीणों का आरोप है कि गैस एजेंसी का ट्रक सतौन की तिब्बती कॉलोनी में खड़ा किया जाता है और वहां से छोटी गाड़ियों के माध्यम से बाजार व गांवों में सिलिंडर वितरित किए जाते हैं। बस स्टैंड क्षेत्र में सबसे आखिर में आपूर्ति दी गई।
विज्ञापन
गैस एजेंसी संचालक विजेंद्र ने बताया कि सतौन में गैस ट्रक खड़ा करने में परेशानी होती है। छोटी गाड़ियों से बाजार और आसपास के गांवों में आपूर्ति करनी पड़ती है। बाजार में वाहनों को साइड देने में दिक्कत होने के कारण वितरण में समय लग जाता है। उन्होंने कहा कि शाम तक ग्रामीणों को गैस की आपूर्ति कर दी गई, ताकि कोई भी उपभोक्ता गैस से वंचित न रहे।