फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   rain water in yesvant vihar colony ponta

Sirmour News: मेडिकल कॉलेज के पुरुष सर्जिकल वार्ड में पहुंचा बारिश का पानी

Mon, 14 Sep 2026 12:28 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
rain water in yesvant vihar colony ponta
मेडिकल कॉलेज के पुरुष सर्जिकल वार्ड में पहुंचा पानी। स्रोत : वीडियो ग्रेब
-यशवंत विहार कॉलोनी में पानी से लोगों को झेलनी पड़ी परेशानी
विज्ञापन


-कॉलोनी में ड्रेनेज सिस्टम न होने से खुली व्यवस्थाओं की पोल

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। रविवार को एक घंटे की मूसलाधार बारिश ने मेडिकल कॉलेज नाहन और नगर परिषद के वार्ड नंबर दो स्थित यशवंत विहार कॉलोनी में व्यवस्थाओं की पोल खोल कर रख दी है। मेडिकल कॉलेज सर्जिकल वार्ड में जहां पानी घुस गया, वहीं यशवंत विहार कॉलोनी में उचित ड्रेनेज सिस्टम न होने से लोगों के घरों की बेसमेंट में पानी भरा गया।
दरअसल, रविवार दोपहर को नाहन शहर और इसके आसपास मूसलाधार बारिश हुई। मेडिकल कॉलेज के पुरुष सर्जिकल वार्ड में छत और बाहर से पानी अंदर पहुंचा। इस दौरान वार्ड में भर्ती मरीजों, तीमारदारों और अस्पताल स्टाफ को परेशानी का सामना करना पड़ा। वार्ड में पानी आने से मरीजों और तीमारदारों को परेशानी हुई। कुछ समय तक वार्ड में पानी की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

इससे पहले भी बारिश के दौरान मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी वार्ड और ओपीडी कक्ष के ऊपर वाली मंजिल में पानी पहुंचने की स्थिति सामने आ चुकी है। मेडिकल कॉलेज का नया भवन अभी निर्माणाधीन है और अस्पताल पुराने क्षेत्रीय अस्पताल भवन में संचालित हो रहा है। ऐसे में बारिश के दौरान पुराने भवन के विभिन्न हिस्सों में पानी पहुंचने से मरीजों और अस्पताल स्टाफ को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, नगर परिषद के वार्ड नंबर दो स्थित यशवंत विहार कॉलोनी में भी तेज बारिश के बाद कई घरों की बेसमेंट में पानी भर गया। स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क और ग्रीन पार्क से भारी मात्रा में पानी बहकर कॉलोनी की ओर आया। कॉलोनी में बना नाला क्षतिग्रस्त होने के कारण पानी का बहाव रिहायशी मकानों की ओर हो गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि कॉलोनी में जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं है। बारिश के दौरान पानी सड़कों से होते हुए रिहायशी मकानों की ओर पहुंच जाता है। लोगों ने नगर परिषद से नाले की मरम्मत करवाने और जल निकासी की स्थायी व्यवस्था करने की मांग की है।
वार्ड नंबर दो के पार्षद नरेंद्र तोमर ने बताया कि यशवंत विहार कॉलोनी में ड्रेनेज की समस्या है और इसे नगर परिषद के संज्ञान में लाया गया है। उन्होंने कहा कि कॉलोनी के निर्माण के समय संबंधित बिल्डर की ओर से ड्रेनेज, सड़क और अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं करवाई गईं। इसके चलते बरसात के दौरान लोगों को जलभराव की समस्या का सामना करना पड़ता है।

जिले के ऊपरी क्षेत्रों में हुई बारिश के कारण मोगीनंद स्थित मारकंडा नदी का जलस्तर भी बढ़ गया। खास बात यह रही कि मोगीनंद और कालाअंब में मौसम साफ रहने के बावजूद नदी में पानी का बहाव बढ़ा। ऊपरी क्षेत्रों में हुई बारिश का असर नदी के जलस्तर पर देखने को मिला।----

मेडिकल कॉलेज के पुरुष सर्जिकल वार्ड में पहुंचा पानी। स्रोत : वीडियो ग्रेब

मेडिकल कॉलेज के पुरुष सर्जिकल वार्ड में पहुंचा पानी। स्रोत : वीडियो ग्रेब

मेडिकल कॉलेज के पुरुष सर्जिकल वार्ड में पहुंचा पानी। स्रोत : वीडियो ग्रेब

मेडिकल कॉलेज के पुरुष सर्जिकल वार्ड में पहुंचा पानी। स्रोत : वीडियो ग्रेब

मेडिकल कॉलेज के पुरुष सर्जिकल वार्ड में पहुंचा पानी। स्रोत : वीडियो ग्रेब

मेडिकल कॉलेज के पुरुष सर्जिकल वार्ड में पहुंचा पानी। स्रोत : वीडियो ग्रेब

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed