{"_id":"6b0c25dfad8c1e8e0b05309d","slug":"peopls-celebrate-badi-diwali-nahan-news-c-177-1-ssml1028-195415-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"बूढ़ी दिवाली से पहले गिरिपार में मनाएं बड़ी दिवाली : बलदेव तोमर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बूढ़ी दिवाली से पहले गिरिपार में मनाएं बड़ी दिवाली : बलदेव तोमर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
शिलाई (सिरमौर)। हाटी समुदाय को जनजातीय दर्जा मिलने के बाद पूर्व विधायक बलदेव सिंह तोमर ने गिरिपार क्षेत्र के लोगों से बूढ़ी दिवाली से पहले बड़ी दिवाली मनाने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि छह दशक से अधिक लंबे संघर्ष के बाद मिली यह ऐतिहासिक जीत पूरे हाटी समाज की एकजुटता, धैर्य और सामूहिक प्रयासों का परिणाम है।
बलदेव सिंह तोमर ने कहा कि जिस तरह भगवान श्रीराम के अयोध्या लौटने पर दीप जलाकर उत्सव मनाया गया था, उसी तरह हाटी समुदाय की इस ऐतिहासिक सफलता पर हर घर में दीपक जलाए जाने चाहिए। लोग पारंपरिक पकवान बनाकर परिवार और समाज के साथ खुशियां बांटें।
उन्होंने कहा कि संसद से कानून पारित होने के बाद भी समुदाय को अपने अधिकारों के लिए करीब तीन साल तक न्यायालय के फैसले का इंतजार करना पड़ा। इस निर्णय से लंबे समय से अधिकारों की प्रतीक्षा कर रहे 40 से 45 हजार युवाओं को भी लाभ मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
उन्होंने महासू महाराज, मां भगायणी और मां रेणुका जी का आशीर्वाद बताते हुए संघर्ष में योगदान देने वाले सभी लोगों का आभार जताया। साथ ही समस्त हाटी समुदाय को ऐतिहासिक जीत की बधाई देते हुए कहा कि इस बार गिरिपार में दो नहीं, बल्कि तीन दीपावलियां मनाई जाएंगी।-- -
विज्ञापन
शिलाई (सिरमौर)। हाटी समुदाय को जनजातीय दर्जा मिलने के बाद पूर्व विधायक बलदेव सिंह तोमर ने गिरिपार क्षेत्र के लोगों से बूढ़ी दिवाली से पहले बड़ी दिवाली मनाने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि छह दशक से अधिक लंबे संघर्ष के बाद मिली यह ऐतिहासिक जीत पूरे हाटी समाज की एकजुटता, धैर्य और सामूहिक प्रयासों का परिणाम है।
बलदेव सिंह तोमर ने कहा कि जिस तरह भगवान श्रीराम के अयोध्या लौटने पर दीप जलाकर उत्सव मनाया गया था, उसी तरह हाटी समुदाय की इस ऐतिहासिक सफलता पर हर घर में दीपक जलाए जाने चाहिए। लोग पारंपरिक पकवान बनाकर परिवार और समाज के साथ खुशियां बांटें।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि संसद से कानून पारित होने के बाद भी समुदाय को अपने अधिकारों के लिए करीब तीन साल तक न्यायालय के फैसले का इंतजार करना पड़ा। इस निर्णय से लंबे समय से अधिकारों की प्रतीक्षा कर रहे 40 से 45 हजार युवाओं को भी लाभ मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
उन्होंने महासू महाराज, मां भगायणी और मां रेणुका जी का आशीर्वाद बताते हुए संघर्ष में योगदान देने वाले सभी लोगों का आभार जताया। साथ ही समस्त हाटी समुदाय को ऐतिहासिक जीत की बधाई देते हुए कहा कि इस बार गिरिपार में दो नहीं, बल्कि तीन दीपावलियां मनाई जाएंगी।
