{"_id":"6b0c0b3f848d1fb1a60bf83d","slug":"teacher-training-in-brcc-office-sarnha-nahan-news-c-177-1-ssml1028-195392-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: निपुण मिशन के तहत 43 शिक्षकों को दिया क्षमता निर्माण प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: निपुण मिशन के तहत 43 शिक्षकों को दिया क्षमता निर्माण प्रशिक्षण
विज्ञापन
सचित्र--
संवाद न्यूज एजेंसी
सराहां (सिरमौर)। नई शिक्षा नीति-2020 के तहत निपुण मिशन के अंतर्गत बीआरसीसी कार्यालय सराहां में पांच दिवसीय क्षमता निर्माण प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इसमें कक्षा पहली और दूसरी को पढ़ाने वाले करीब 43 शिक्षकों ने भाग लिया।
प्रशिक्षण का शुभारंभ प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी राधा देवी की अध्यक्षता में हुआ। इस दौरान शिक्षकों को बच्चों में बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक कौशल विकसित करने के व्यावहारिक तरीके बताए गए। इसमें पढ़ने-लिखने, समझ के साथ पठन और गणित के प्रारंभिक कौशल विकसित करने पर विशेष जोर दिया गया।
मास्टर ट्रेनर कुनी प्रसाद, विनोद कुमार शर्मा, शमशेर सिंह और निशांत मित्तल ने गतिविधि आधारित शिक्षण, खेल-खेल में सीखने, शिक्षण-अधिगम सामग्री (टीएलएम) के उपयोग, कक्षा प्रबंधन और बच्चों के सीखने के स्तर का आकलन करने की तकनीकों की जानकारी दी।
विज्ञापन
प्रशिक्षकों ने बताया कि निपुण मिशन का लक्ष्य कक्षा तीसरी तक प्रत्येक बच्चे में बुनियादी पढ़ने-लिखने और गणितीय गणना की दक्षता विकसित करना है। इसके लिए बच्चों को धैर्य, प्रेम और रोचक गतिविधियों के माध्यम से पढ़ाना जरूरी है।
प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों ने अपने अनुभव साझा किए और कक्षा शिक्षण में आने वाली चुनौतियों पर चर्चा की। समापन अवसर पर सभी शिक्षकों ने प्रशिक्षण में सीखी गई तकनीकों को विद्यालयों में प्रभावी ढंग से लागू करने का संकल्प लिया।-- -- -
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सराहां (सिरमौर)। नई शिक्षा नीति-2020 के तहत निपुण मिशन के अंतर्गत बीआरसीसी कार्यालय सराहां में पांच दिवसीय क्षमता निर्माण प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इसमें कक्षा पहली और दूसरी को पढ़ाने वाले करीब 43 शिक्षकों ने भाग लिया।
प्रशिक्षण का शुभारंभ प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी राधा देवी की अध्यक्षता में हुआ। इस दौरान शिक्षकों को बच्चों में बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक कौशल विकसित करने के व्यावहारिक तरीके बताए गए। इसमें पढ़ने-लिखने, समझ के साथ पठन और गणित के प्रारंभिक कौशल विकसित करने पर विशेष जोर दिया गया।
विज्ञापन
मास्टर ट्रेनर कुनी प्रसाद, विनोद कुमार शर्मा, शमशेर सिंह और निशांत मित्तल ने गतिविधि आधारित शिक्षण, खेल-खेल में सीखने, शिक्षण-अधिगम सामग्री (टीएलएम) के उपयोग, कक्षा प्रबंधन और बच्चों के सीखने के स्तर का आकलन करने की तकनीकों की जानकारी दी।
विज्ञापन
प्रशिक्षकों ने बताया कि निपुण मिशन का लक्ष्य कक्षा तीसरी तक प्रत्येक बच्चे में बुनियादी पढ़ने-लिखने और गणितीय गणना की दक्षता विकसित करना है। इसके लिए बच्चों को धैर्य, प्रेम और रोचक गतिविधियों के माध्यम से पढ़ाना जरूरी है।
प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों ने अपने अनुभव साझा किए और कक्षा शिक्षण में आने वाली चुनौतियों पर चर्चा की। समापन अवसर पर सभी शिक्षकों ने प्रशिक्षण में सीखी गई तकनीकों को विद्यालयों में प्रभावी ढंग से लागू करने का संकल्प लिया।
