Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   sundays on cycle

Sirmour News: साइकिलिंग और मैराथन से युवाओं ने दिया फिटनेस और नशामुक्ति का संदेश

Mon, 30 Nov 2026 12:47 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
sundays on cycle
हरिपुरटोहना में ‘संडेज ऑन साइकिल’’ के 100वां संस्करण के आयोजन पर जिला खेल अ​धिकारी रमा शर्मा व 
- हरिपुर टोहना में मेरा युवा भारत के ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण आयोजित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धौलाकुआं/नाहन (सिरमौर)। मेरा युवा भारत सिरमौर की ओर से रविवार को हरिपुर टोहना में ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण उत्साह के साथ आयोजित किया गया। इस दौरान युवाओं और स्थानीय लोगों ने साइकिलिंग और मैराथन में भाग लेकर फिटनेस, स्वस्थ जीवनशैली और नशामुक्त समाज का संदेश दिया।
कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को नियमित व्यायाम और खेल गतिविधियों को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में जिला खेल अधिकारी रमा शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस मौके पर माय भारत सिरमौर के जिला युवा अधिकारी और साइकिलिंग के प्रति रुचि रखने वाले दीपक, प्रधान हरिपुर टोहना युवा मंडल भी विशेष रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन

अभियान के तहत ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ का संदेश देते हुए युवाओं को नशे से दूर रहने और समाज में जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि स्वस्थ, अनुशासित और नशामुक्त युवा ही विकसित भारत की मजबूत नींव हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम का 100वां संस्करण युवाओं में फिटनेस और खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के साथ नशामुक्त समाज के निर्माण की सामूहिक प्रतिबद्धता का प्रतीक बना। इस दौरान प्रतिभागियों ने स्वस्थ युवा-सशक्त भारत और नशामुक्त युवा-विकसित भारत का संदेश दिया।----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed