Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   nss camp in model school ponta

Sirmour News: पीएमश्री मॉडल स्कूल पांवटा में सात दिवसीय एनएसएस शिविर संपन्न

Mon, 30 Nov 2026 12:54 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
nss camp in model school ponta
पीएम श्री कन्या स्कूल पांवटा साहिब में सात दिवसीय एनएसएस शिविर के समापन अवसर पर संविसेवियों को
- स्वयंसेवियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा समां, अतिथियों ने बढ़ाया उत्साह
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पीएमश्री राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पांवटा साहिब में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) शिविर का समापन हुआ। इस मौके पर स्वयंसेवियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
समारोह का शुभारंभ सामाजिक कार्यकर्ता तोहिद अली और ग्राम पंचायत उपप्रधान विपिन शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया। प्रधानाचार्य मुंशी राम वर्मा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए विद्यार्थियों को एनएसएस के महत्व और समाजसेवा के प्रति जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम अधिकारी संजय शर्मा ने शिविर की गतिविधियों की रिपोर्ट प्रस्तुत की। रूपल, वंशिका, आकृति, आंचल और प्रिया ने वंदे मातरम, स्वागत गीत सहित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य डॉ. ओएस चौहान, प्रवीण झांब, रणदेव शर्मा, उपप्रधानाचार्या कांता शर्मा, शिक्षक, स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्य और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।----

पीएम श्री कन्या स्कूल पांवटा साहिब में सात दिवसीय एनएसएस शिविर के समापन अवसर पर संविसेवियों को

पीएम श्री कन्या स्कूल पांवटा साहिब में सात दिवसीय एनएसएस शिविर के समापन अवसर पर संविसेवियों को

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed