Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   illegale mining in yamuna river

Sirmour News: यमुना नदी में अवैध खनन के रास्तों पर जेसीबी से खुदवाईं गहरी खाइयां

Mon, 30 Nov 2026 12:47 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
illegale mining in yamuna river
यमुना नदी में राज्य सीमा पर उत्तराखंड खनन विभाग की टीम चोर रास्ते को जेसीबी मशीन से बंद करते हु
भीमावाला में यमुना नदी तक पहुंचने वाले अवैध रास्ते उत्तराखंड खनन विभाग ने करवाए बंद
विज्ञापन

नए नावघाट पुल के आसपास खनन की शिकायतों के बाद कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। हिमाचल-उत्तराखंड सीमा पर यमुना नदी में अवैध खनन के खिलाफ दोनों राज्यों के विभागों ने कार्रवाई तेज कर दी है। भीमावाला में नवनिर्मित नावघाट पुल के आसपास खनन की शिकायतों के बाद उत्तराखंड खनन विभाग ने जेसीबी से गहरी खाइयां खुदवाकर नदी तक पहुंचने वाले अवैध रास्ते बंद करवा दिए हैं। इससे पहले हिमाचल पुलिस भी अपने क्षेत्र में अवैध खनन के आरोप में तीन ट्रैक्टर चालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चुकी है।
जानकारी के अनुसार, पिछले सप्ताह से नए पुल के आसपास दिनदहाड़े अवैध खनन की शिकायतें मिल रही थीं। स्थानीय लोगों और उत्तराखंड की कुछ संस्थाओं ने नदी में खनन से पुल के पिलरों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए कार्रवाई की मांग उठाई थी।
विज्ञापन

शिकायतों पर जिला खान अधिकारी उत्तराखंड के निर्देश पर सहायक खनिज पर्यवेक्षक शिवा नेगी के नेतृत्व में विभागीय टीम ने भीमावाला में कार्रवाई की। जेसीबी की मदद से यमुना नदी तक पहुंचने वाले संवेदनशील रास्तों पर गहरी खाइयां खुदवा दी गईं, ताकि वाहनों के जरिये खनन सामग्री की निकासी रोकी जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले 24 नवंबर को पुरुवाला थाना के तहत सिंघपुरा पुलिस को सूचना मिली थी कि भीमावाला-भंगानी पुल के समीप सरकारी भूमि पर अवैध खनन किया जा रहा है। पुलिस ने रेत, बजरी और पत्थर चोरी करने के आरोप में तीन ट्रैक्टर चालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।
सहायक खनिज पर्यवेक्षक विकासनगर शिवा नेगी ने बताया कि अवैध खनन और खनिजों के अवैध परिवहन पर रोक लगाने के लिए प्रशासन, खनन विभाग और पुलिस समय-समय पर दबिश देकर कार्रवाई कर रहे हैं। यमुना नदी तक पहुंचने वाले संवेदनशील रास्तों को खाइयां खुदवाकर बंद करवाया गया है। उन्होंने कहा कि अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

---------
कुल्हाल और आसन नदी क्षेत्र भी संवेदनशील
हिमाचल सीमा से सटे उत्तराखंड के कुल्हाल, मटक माजरी और आसन नदी क्षेत्र को भी अवैध खनन की दृष्टि से संवेदनशील माना जाता है। भीमावाला में कार्रवाई के बाद इन क्षेत्रों में भी विभागीय निगरानी महत्वपूर्ण रहेगी।------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed