{"_id":"690f21eb5f778671a70d9089","slug":"video-demonstration-if-not-invited-to-the-meeting-within-seven-days-2025-11-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"नाहन: सात दिन के भीतर बैठक के लिए आमंत्रित नहीं किया तो होगा प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाहन: सात दिन के भीतर बैठक के लिए आमंत्रित नहीं किया तो होगा प्रदर्शन
एचपीएसईबी पेंशनर कल्याण संघ नाहन की मासिक बैठक न्यू शाही मिष्ठान भंडार पक्का टैंक नाहन में हुई। इसकी अध्यक्षता प्रधान शमशेर सिंह ठाकुर ने की, जबकि कार्यवाही का संचालन कमलेश कुमार पंडीर ने किया। बैठक में मंडी जिले में 7 नवंबर को आयोजित हुई संयुक्त संगठन की प्रदेश स्तरीय बैठक के बारे में सभी सदस्यों को अवगत करवाया गया। कमलेश पुंडीर ने कहा कि प्रदेश सरकार को पेंशनरों की मांगों के समाधान को लेकर सात दिन का समय दिया गया है। यदि सरकार ने इस अवधि के बीच संगठन को जिसमें 18 विभागों के पेंशनर मौजूद हैं, को बैठक के लिए आमंत्रित नहीं किया गया तो आने वाले विधानसभा सत्र का धर्मशाला के तपोवन में घेराव किया जाएगा। बैठक में मौजूद पेंशनरों ने सरकार से मई 2022 से जून 2024 तक संशोधित पेंशन का भुगतान करने, एक मई 2022 के बाद सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को ग्रैजुइटी लीव ऐनकैश्मेंट का भुगतान करने की मांग की। इसके अलावा जनवरी 2016 के बाद सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को एरियर का भुगतान करने और की भी मांग की। इस मौके पर शुभम सिंह ठाकुर, सुशील कुमार, योगेश पुंडीर अश्वनी गौतम, एचआर पुंडीर समेत अन्य पेंशनर मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।