{"_id":"6aabf66140aceda12603e5a9","slug":"video-dadahu-grand-aarti-performed-at-renuka-lake-on-kanya-sankranti-watch-the-video-2026-09-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"ददाहू: कन्या संक्रांति पर रेणुका झील की हुई महाआरती, देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ददाहू: कन्या संक्रांति पर रेणुका झील की हुई महाआरती, देखें वीडियो
रेणुका विकास बोर्ड के सौजन्य से भाद्रपद कन्या सक्रांति के अवसर पर गुरुवार को रेणुका झील की संध्याकालीन महाआरती की गई। बोर्ड के सीईओ भरत सिंह ठाकुर, बीडीसी सदस्य वीर सिंह ठाकुर, सहायक अभियंता राम लोक शर्मा, सदस्य इंद्र प्रकाश गोयल, रणदीप सिहं ने संत-महात्माओं सहित सैकड़ों श्रद्धालुओं के साथ मिलकर रेणुका झील की महाआरती की। भगवान परशुराम मंदिर के पुजारी देवा रमेश कपिल व पंडित रविदत्त शर्मा ने विधिवत व मंत्रोच्चारण के साथ महाआरती की रस्म को निभाया। उल्लेखनीय है कि रेणुका विकास बोर्ड ने प्रत्येक संक्रांति के मौके पर रेणुकाजी तीर्थ में प्रात हवन यज्ञ व संध्याकाल में झील की महाआरती का निर्णय लिया है। इस मौके पर महात्मा दीनदयाल पुरी, पारस मुनि, चेतन मुनि, माता राम, तारा दत्त, राजेंद्र सिंह व विरेंद्र सिंह सहित सैकडों श्रद्धालु व संत महात्मा मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।