{"_id":"6af2fd697ee775d70c0a807a","slug":"video-bhai-dooj-nahan-market-shopping-remains-dull-after-diwali-2026-11-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिरमौर: भैया दूज पर भी नहीं लौटी नाहन बाजार की रौनक, खरीदारी रही फीकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर: भैया दूज पर भी नहीं लौटी नाहन बाजार की रौनक, खरीदारी रही फीकी
Ankesh Dogra
Updated Tue, 10 Nov 2026 04:48 PM IST
Link Copied
दिवाली के बाद भैया दूज के पर्व पर भी नाहन बाजार में कारोबारियों को निराशा हाथ लगी। त्योहार के चलते दुकानदारों को उम्मीद थी कि मंगलवार को बाजार में ग्राहकों की भीड़ उमड़ेगी और खरीदारी में तेजी आएगी, लेकिन उनकी उम्मीदें पूरी नहीं हो सकीं। दिनभर बाजार में कम चहल-पहल रही और इक्का-दुक्का ग्राहक ही खरीदारी करते नजर आए।
इस बार दिवाली के दौरान भी नाहन बाजार में अपेक्षा के अनुरूप रौनक देखने को नहीं मिली। केवल धनतेरस के दिन बाजार में ग्राहकों की अच्छी भीड़ उमड़ी थी। इससे कारोबारियों को त्योहार के दौरान बेहतर कारोबार की उम्मीद जगी थी, लेकिन छोटी दिवाली पर ग्राहकों की संख्या काफी कम रही। दिवाली के दिन भी बाजार में वैसी चहल-पहल नहीं दिखी, जैसी दुकानदारों को उम्मीद थी।
रविवार को दिवाली के बाद सोमवार को नाहन बाजार बंद रहा। ऐसे में दुकानदारों को उम्मीद थी कि मंगलवार को भैया दूज के अवसर पर बाजार में ग्राहकों की आवाजाही बढ़ेगी। कारोबारियों को त्योहार के दिन अच्छी बिक्री की आस थी, लेकिन बाजार में दिनभर अपेक्षाकृत सन्नाटा बना रहा। खरीदारी फीकी रहने से दुकानदारों को मायूसी का सामना करना पड़ा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।