{"_id":"6af30a694efbdc082100095c","slug":"hrtc-bus-make-problem-near-mata-bhagayni-temple-nahan-news-c-177-1-nhn1014-193811-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: बस खराब होने से मां भंगायणी मंदिर मार्ग पर लगा लंबा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: बस खराब होने से मां भंगायणी मंदिर मार्ग पर लगा लंबा जाम
विज्ञापन
हरिपुरधार-भंगायणी मंदिर सड़क पर खराब हुई निगम की बस। संवाद
-हरिपुरधार-कांडा-बनाह रूट पर करीब 45 मिनट बाधित रहा यातायात
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिपुरधार/संगड़ाह (सिरमौर)। हरिपुरधार स्थित मां भंगायणी मंदिर मार्ग पर मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे एक बस खराब होने से लंबा जाम लग गया। हरिपुरधार से कांडा-बनाह की ओर जा रही एचआरटीसी की बस अचानक बीच सड़क में खराब हो गई। इससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं और करीब 45 मिनट तक यातायात बाधित रहा।
जानकारी के अनुसार बस चालक ने वाहन को दोबारा स्टार्ट करने के काफी प्रयास किए लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद चालक ने बस को पीछे की ओर ढलान में लुढ़काकर सड़क किनारे लगाया। बस के रास्ते से हटने के बाद फंसे हुए वाहनों को निकलने का मौका मिला और यातायात बहाल हो सका।
इस दौरान बस में सवार यात्रियों और अन्य वाहन चालकों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। संतराम, योगेंद्र, सरस्वती, आरती और प्रज्ञा ने बताया कि उन्हें करीब एक घंटे तक जाम में फंसे रहना पड़ा। उन्होंने हिमाचल पथ परिवहन निगम से मांग की कि लंबे रूटों पर बसों को भेजने से पहले उनकी तकनीकी स्थिति की जांच सुनिश्चित की जाए, ताकि यात्रियों को बीच रास्ते में ऐसी परेशानी न उठानी पड़े।-- -- -- --
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिपुरधार/संगड़ाह (सिरमौर)। हरिपुरधार स्थित मां भंगायणी मंदिर मार्ग पर मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे एक बस खराब होने से लंबा जाम लग गया। हरिपुरधार से कांडा-बनाह की ओर जा रही एचआरटीसी की बस अचानक बीच सड़क में खराब हो गई। इससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं और करीब 45 मिनट तक यातायात बाधित रहा।
जानकारी के अनुसार बस चालक ने वाहन को दोबारा स्टार्ट करने के काफी प्रयास किए लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद चालक ने बस को पीछे की ओर ढलान में लुढ़काकर सड़क किनारे लगाया। बस के रास्ते से हटने के बाद फंसे हुए वाहनों को निकलने का मौका मिला और यातायात बहाल हो सका।
विज्ञापन
इस दौरान बस में सवार यात्रियों और अन्य वाहन चालकों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। संतराम, योगेंद्र, सरस्वती, आरती और प्रज्ञा ने बताया कि उन्हें करीब एक घंटे तक जाम में फंसे रहना पड़ा। उन्होंने हिमाचल पथ परिवहन निगम से मांग की कि लंबे रूटों पर बसों को भेजने से पहले उनकी तकनीकी स्थिति की जांच सुनिश्चित की जाए, ताकि यात्रियों को बीच रास्ते में ऐसी परेशानी न उठानी पड़े।

हरिपुरधार-भंगायणी मंदिर सड़क पर खराब हुई निगम की बस। संवाद
विज्ञापन