{"_id":"6af318365edfb902d205cc3e","slug":"ankit-memorial-cricket-pratiyogita-nahan-news-c-177-1-nhn1013-193826-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: अंकित मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता में कलाथा टीम बनी चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: अंकित मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता में कलाथा टीम बनी चैंपियन
विज्ञापन
अंबोया में आयोजित अंकित मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता की विजेता टीम मुख्यातिथि के साथ। संवाद
फाइनल में तांतरा इलेवन को हराकर जीता खिताब, एक लाख 21 हजार रुपये मिले
उपविजेता टीम को ट्रॉफी के साथ 61 हजार रुपये की नकद राशि दी गई
संवाद न्यूज एजेंसी
पुरुवाला (सिरमौर)। अंबोया में आयोजित अंकित मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में कलाथा टीम ने तांतरा इलेवन को हराकर खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता के समापन समारोह में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश सह-संयोजक औद्योगिक प्रकोष्ठ मदन मोहन शर्मा ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की।
फाइनल मुकाबले में कलाथा टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए निर्धारित छह ओवर में 105 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी तांतरा इलेवन की शुरुआत अच्छी नहीं रही। शुरुआती विकेट जल्दी गिरने से टीम दबाव में आ गई। हालांकि मुकाबला अंत तक रोमांचक बना रहा लेकिन तांतरा इलेवन निर्धारित ओवरों में लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी।
इससे पहले खेले गए सेमीफाइनल मुकाबलों में तांतरा इलेवन ने अंबोया को हराकर फाइनल में जगह बनाई, जबकि कलाथा ने सखोली को पराजित कर खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया। समापन समारोह में मुख्यातिथि मदन मोहन शर्मा ने विजेता कलाथा टीम को ट्रॉफी और एक लाख 21 हजार रुपये की नकद राशि देकर सम्मानित किया। वहीं, उपविजेता तांतरा इलेवन को ट्रॉफी के साथ 61 हजार रुपये प्रदान किए गए।
विज्ञापन
प्रतियोगिता का आयोजन नवयुवक मंडल अंबोया की ओर से किया गया। आयोजन में दिनेश मेहता, नवीन शर्मा, अनुज भंडारी, रितेश मेहता, अमित, नीरज और पारस सकलानी सहित अन्य सदस्यों ने अहम भूमिका निभाई। योगेश भंडारी और नितेश मेहता ने अंपायर की भूमिका निभाई जबकि सचिन सहित अन्य युवाओं ने भी सहयोग दिया।-- -- -- -
विज्ञापन
उपविजेता टीम को ट्रॉफी के साथ 61 हजार रुपये की नकद राशि दी गई
संवाद न्यूज एजेंसी
पुरुवाला (सिरमौर)। अंबोया में आयोजित अंकित मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में कलाथा टीम ने तांतरा इलेवन को हराकर खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता के समापन समारोह में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश सह-संयोजक औद्योगिक प्रकोष्ठ मदन मोहन शर्मा ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की।
फाइनल मुकाबले में कलाथा टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए निर्धारित छह ओवर में 105 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी तांतरा इलेवन की शुरुआत अच्छी नहीं रही। शुरुआती विकेट जल्दी गिरने से टीम दबाव में आ गई। हालांकि मुकाबला अंत तक रोमांचक बना रहा लेकिन तांतरा इलेवन निर्धारित ओवरों में लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी।
विज्ञापन
इससे पहले खेले गए सेमीफाइनल मुकाबलों में तांतरा इलेवन ने अंबोया को हराकर फाइनल में जगह बनाई, जबकि कलाथा ने सखोली को पराजित कर खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया। समापन समारोह में मुख्यातिथि मदन मोहन शर्मा ने विजेता कलाथा टीम को ट्रॉफी और एक लाख 21 हजार रुपये की नकद राशि देकर सम्मानित किया। वहीं, उपविजेता तांतरा इलेवन को ट्रॉफी के साथ 61 हजार रुपये प्रदान किए गए।
विज्ञापन
प्रतियोगिता का आयोजन नवयुवक मंडल अंबोया की ओर से किया गया। आयोजन में दिनेश मेहता, नवीन शर्मा, अनुज भंडारी, रितेश मेहता, अमित, नीरज और पारस सकलानी सहित अन्य सदस्यों ने अहम भूमिका निभाई। योगेश भंडारी और नितेश मेहता ने अंपायर की भूमिका निभाई जबकि सचिन सहित अन्य युवाओं ने भी सहयोग दिया।