{"_id":"6af703874588514d5509750a","slug":"video-akshardham-public-school-moginand-childrens-day-sports-meet-75-winners-2026-11-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिरमौर: अक्षरधाम पब्लिक स्कूल मोगीनंद में बाल दिवस पर स्पोर्ट्स मीट, 75 नन्हे विजेताओं को मिले मेडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर: अक्षरधाम पब्लिक स्कूल मोगीनंद में बाल दिवस पर स्पोर्ट्स मीट, 75 नन्हे विजेताओं को मिले मेडल
Ankesh Dogra
Updated Fri, 13 Nov 2026 06:03 PM IST
Link Copied
बाल दिवस की पूर्व संध्या पर अक्षरधाम पब्लिक स्कूल मोगीनंद में नन्हे-मुन्ने बच्चों के लिए वार्षिक स्पोर्ट्स मीट का आयोजन किया गया। नर्सरी, एलकेजी और यूकेजी कक्षाओं के विद्यार्थियों ने विभिन्न मनोरंजक खेल प्रतियोगिताओं में पूरे उत्साह और उमंग के साथ भाग लिया। स्कूल परिसर में दिनभर बच्चों की किलकारियों और खेल गतिविधियों से माहौल खुशनुमा बना रहा।
स्पोर्ट्स मीट के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में बच्चों ने अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन किया। शानदार प्रदर्शन करते हुए नर्सरी कक्षा के 24, एलकेजी के 27 और यूकेजी के 24 बच्चों ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल किए।
समारोह के अंत में सभी 75 विजेता बच्चों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। सम्मान मिलने पर नन्हे खिलाड़ियां के चेहरे खुशी से खिल उठे। इस आयोजन के माध्यम से बच्चों को छोटी उम्र से ही खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने का प्रयास किया गया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश सैनी ने बच्चों को बाल दिवस के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जीवन और बच्चों के प्रति उनके विशेष स्नेह के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि बच्चे जवाहरलाल नेहरू को प्यार से चाचा नेहरू कहकर पुकारते थे।
प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद, अनुशासन और अच्छे संस्कार भी जीवन में बेहद जरूरी हैं। खेल बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इससे उनमें आत्मविश्वास, आपसी सहयोग और आगे बढ़ने की भावना विकसित होती है।
पूरे आयोजन के दौरान स्कूल परिसर बच्चों की खुशियों, उत्साह और उमंग से सराबोर रहा। स्पोर्ट्स मीट के माध्यम से नन्हे विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और खेलों में भागीदारी का अवसर मिला।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।