{"_id":"67793b5aa7a0f1f73106aa8e","slug":"atrocities-on-hindu-community-in-bangladesh-should-be-stopped-hashmi-nahan-news-c-177-1-ssml1030-140451-2025-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंगलादेश में हिंदू समुदाय पर हो रहे अत्याचार रोके जाएं : हाशमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंगलादेश में हिंदू समुदाय पर हो रहे अत्याचार रोके जाएं : हाशमी
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर
Updated Sat, 04 Jan 2025 11:12 PM IST
Link Copied
प्रधानमंत्री मोदी कूटनीतिक आधार पर बंगलादेश पर बनाएं दबाव सिरमौर मुस्लिम संगठन ने एसडीएम पांवटा के माध्यम से ज्ञापन भेजा संवाद न्यूज एजेंसी पांवटा साहिब (सिरमौर)। सिरमौर मुस्लिम संगठन का एक प्रतिनिधिमंडल एसडीएम पांवटा साहिब से मिला। ज्ञापन सौंपकर बंगलादेश के मौजूदा हालातों पर गहरी चिंता जताई। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की गई कि कूटनीतिक तौर पर बंगलादेश पर दबाव बनाया जाए, जिससे हिंदू समुदाय पर हो रहे अत्याचारों को रोकने के साथ वहां पर स्थित मंदिरों की सुरक्षा हो सके। शनिवार को सिरमौर मुस्लिम संगठन और हिमाचल मुस्लिम संगठन के प्रदेश अध्यक्ष नजाकत अली हाशमी की अध्यक्षता में हुई बैठक में पड़ोसी देश बंगलादेश में मौजूदा हालातों पर चिंता जताई गई। प्राप्त रिपोर्टों के आधार पर हिन्दू समुदाय के लोगों पर उपद्रवियों द्वारा अत्याचार किए जा रहे हैं। पूजा स्थलों को भारी क्षति पहुंचाई जा रही है। ये बेहद चिंता का विषय है। बैठक के बाद नजाकत अली हाशमी के साथ महासचिव मुस्ताक अहमद, कोषाध्यक्ष ताहिर हुसैन, जिला प्रवक्ता मुस्तेहसन, प्रदेश इकाई सदस्य व जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद इरफान रावत, वसीम मलिक, मुस्ताक अली, शेखावत अली, मोहम्मद नसीम, मोहम्मद यूनस, लियाकत अली, अनीश अहमद समेत कार्यकारिणी सदस्यों के प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम पांवटा साहिब को ज्ञापन सौंपा। जिसमें देश के प्रधानमंत्री से बंगलादेश पर दवाब बनाने का आग्रह किया है, हिन्दू समुदाय पर अत्याचार रोके जा सकें। धार्मिक स्थलों और मंदिरों में तोड़फोड़ बंद करने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हो। एसडीएम पांवटा साहिब गुंजीत सिंह चीमा ने पुष्टि की है। एसडीएम ने कहा कि प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन सौंपा है। देश के प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेज दिया जाएगा। संवाद
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।