फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   bal vigyaan congress in sainwala school

Sirmour News: सैनवाला स्कूल में बाल विज्ञान कांग्रेस कांग्रेस का शुभारंभ

Sat, 19 Sep 2026 12:30 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
bal vigyaan congress in sainwala school
सचित्र--
विज्ञापन





संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन/कालाअंब (सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सैनवाला में शुक्रवार को दो दिवसीय बाल विज्ञान कांग्रेस का आगाज हुआ। नाहन के विधायक अजय सोलंकी ने कार्यक्रम का श्रीगणेश किया। जबकि प्रधानाचार्य आयूब खान विशेष रूप से मौजूद रहे। इस दौरान छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर खूब समां बांधा।

इस प्रतियोगिता में 42 विद्यालयों के 323 विद्यार्थियों ने पंजीकरण करवाया है, जबकि 37 विद्यालयों के 290 विद्यार्थियों ने पहले दिन विभिन्न वैज्ञानिक गतिविधियों और प्रतियोगिताओं में भाग लिया।
विज्ञापन


इससे पूर्व जिला विज्ञान पर्यवेक्षक सुरेंद्र सिंह ने बाल विज्ञान कांग्रेस के उद्देश्यों एवं महत्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, जिज्ञासा, रचनात्मकता, नवाचार एवं समस्या-समाधान की क्षमता विकसित करना है। प्रतियोगिता के दौरान विज्ञान प्रश्नोत्तरी, विज्ञान गतिविधि कॉर्नर, गणितीय ओलंपियाड और अभिनव विज्ञान मॉडल जैसी गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।-------
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed