{"_id":"6af741f8d68a55c13b0180b8","slug":"video-video-kuldeep-sharma-and-indian-idol-fame-anuj-sharma-set-the-stage-on-fire-at-the-third-cultural-evening-of-the-lavi-fair-2026-11-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीडियो: लवी मेले की तीसरी सांस्कृतिक संध्या में कुलदीप शर्मा और इंडियन आइडल फेम अनुज शर्मा ने मचाया धमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: लवी मेले की तीसरी सांस्कृतिक संध्या में कुलदीप शर्मा और इंडियन आइडल फेम अनुज शर्मा ने मचाया धमाल
रामपुर बुशहर। अंतरराष्ट्रीय लवी मेले की तीसरी सांस्कृतिक संध्या हिमाचली लोकसंगीत के नाम रही। प्रदेश के प्रसिद्ध पहाड़ी लोकगायक कुलदीप शर्मा और इंडियन आइडल फेम अनुज शर्मा ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। दोनों कलाकारों की गायकी ने सांस्कृतिक संध्या में चार चांद लगा दिए। उनके गीतों पर पंडाल में मौजूद दर्शक झूमते नजर आए।
सांस्कृतिक संध्या में जैसे ही कुलदीप शर्मा ने मंच संभाला, दर्शकों में उत्साह देखने लायक था। कुलदीप शर्मा ने अपने लोकप्रिय गीतों ‘शिल्पा शिमले वालिए’, ‘दरोगा जी’ और ‘कुल्लू मनाली लागा मेला’ सहित कई चर्चित गीत प्रस्तुत किए।
इसके पहले इंडियन आइडल फेम अनुज शर्मा ने अपनी सुरीली आवाज से दर्शकों का दिल जीत लिया। उन्होंने एक से बढ़कर एक गीत प्रस्तुत कर संगीत प्रेमियों को मंत्रमुग्ध किया। इसके अतिरिक्त पहाड़ी संगीत जगत के डिम्पल ठाकुर, ऋषभ सलोत्रा और कुमारी अंजली सहित अन्य कलाकारों ने भी अपनी शानदार प्रस्तुतियों से सांस्कृतिक संध्या को यादगार बनाया। वहीं, स्थानीय एवं प्रदेश के उभरते कलाकारों ने भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी।
तीसरी सांस्कृतिक संध्या में लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने मुख्यातिथि के रूप शिरकत की। इस अवसर पर उपायुक्त एवं अंतरराष्ट्रीय लवी मेला समिति के अध्यक्ष अनुपम कश्यप ने मुख्य अतिथि विक्रमादित्य सिंह को किन्नौरी टोपी, शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।