{"_id":"6af6ec6b88751059560e0eeb","slug":"video-anupama-singh-questions-drug-free-campaign-school-students-employment-2026-11-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"मंडी: प्रो. अनुपमा सिंह बोलीं- युवाओं को नारे नहीं, रोजगार और बेहतर भविष्य चाहिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी: प्रो. अनुपमा सिंह बोलीं- युवाओं को नारे नहीं, रोजगार और बेहतर भविष्य चाहिए
Ankesh Dogra
Updated Fri, 13 Nov 2026 04:24 PM IST
Link Copied
नशामुक्त हिमाचल अभियान को लेकर प्रो. अनुपमा सिंह ने सरकार और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने नशे के खिलाफ आयोजित रैलियों और मैराथन में स्कूली बच्चों की भागीदारी पर आपत्ति जताते हुए कहा कि बच्चों की पढ़ाई बाधित कर उन्हें ऐसे आयोजनों में शामिल करना उचित नहीं है। उनके अनुसार, नशे की समस्या का समाधान केवल नारों, रैलियों और मैराथन से नहीं होगा, बल्कि युवाओं को शिक्षा, रोजगार और सुरक्षित भविष्य के अवसर देने होंगे।
प्रो. अनुपमा सिंह ने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई में समाज के हर वर्ग की भागीदारी जरूरी है, लेकिन शैक्षणिक संस्थानों पर बच्चों की उपस्थिति सुनिश्चित करने का दबाव बनाना गंभीर विषय है। उन्होंने प्रशासनिक मशीनरी और शैक्षणिक संस्थानों के कथित राजनीतिक इस्तेमाल पर भी सवाल उठाए।
उन्होंने विश्व प्रसिद्ध कहानी 'द पाइड पाइपर ऑफ हैमलिन' का उदाहरण देते हुए कहा कि बच्चों को बिना सोचे-समझे किसी आयोजन की भीड़ का हिस्सा बनाने के बजाय जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनाने पर ध्यान दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि बच्चों का उचित स्थान कक्षाओं में है, न कि राजनीतिक आयोजनों में।
प्रो. सिंह ने सरकार से युवाओं के लिए रोजगार और विकास का रोडमैप सार्वजनिक करने की मांग की। उन्होंने करीब 900 करोड़ रुपये के स्टार्टअप फंड की वास्तविक स्थिति, उसके आवंटन और लाभार्थियों का पूरा ब्योरा सार्वजनिक करने को कहा।
इसके साथ ही उन्होंने सरकारी स्कूलों और कॉलेजों को बंद करने तथा उनके विलय से जुड़े फैसलों पर भी चिंता जताई। उनका कहना था कि युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर सरकार को स्पष्ट जानकारी देनी चाहिए।
प्रो. अनुपमा सिंह ने कहा कि नशामुक्त हिमाचल बनाने के लिए नशे के नेटवर्क, तस्करी और उसके वित्तीय स्रोतों पर प्रभावी कार्रवाई करनी होगी। इसके साथ ही युवाओं को कौशल विकास, खेल, रोजगार और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध करवाना भी जरूरी है।
उन्होंने कहा कि युवाओं को केवल नारे देने से समस्या का समाधान नहीं होगा। उन्हें बेहतर शिक्षा, रोजगार और सुरक्षित भविष्य की संभावनाएं चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।