Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   International Dussehra Fair impacts Lavi Fair; fewer traders arrive

Rampur Bushahar News: लवी मेले पर अंतरराष्ट्रीय दशहरा मेले का असर, कम पहुंचे कारोबारी

Mon, 16 Nov 2026 11:53 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
International Dussehra Fair impacts Lavi Fair; fewer traders arrive
लवी मेला मैदान में नहीं सज पाए स्टॉल। संवाद
. मेला मैदान और एनएच-5 पर अभी तक पूरी तरह नहीं सज पाईं दुकानें
विज्ञापन

. एनएच-5 पर 500 स्टॉल आवंटित, 200 प्लॉटों के आवंटन की प्रक्रिया जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
अंतरराष्ट्रीय लवी मेले पर इस बार कुल्लू के अंतरराष्ट्रीय दशहरा मेले का असर देखने को मिल रहा है। दशहरा मेले में व्यापारिक गतिविधियों के चलते कई व्यापारी अभी तक रामपुर नहीं पहुंच पाए हैं। इसके चलते आधिकारिक रूप से मेला संपन्न होने के बावजूद मेला मैदान और एनएच-5 के किनारे कई स्थानों पर दुकानें नहीं सज पाई हैं। इससे मेला बाजार में रौनक कम नजर आ रही है। जानकारी के अनुसार, कुल्लू में व्यापारियों को 22 नवंबर तक कारोबार करने की अनुमति दी गई है। ऐसे में कई व्यापारी दशहरा मेले में व्यस्त होने के कारण रामपुर में दुकानें लगाने में देरी कर रहे हैं। इसका असर लवी मेले के कारोबार पर पड़ रहा है। हालांकि, मेला कमेटी की ओर से व्यापारियों को प्लॉट आवंटित करने की प्रक्रिया जारी है। अब तक एनएच-5 पर करीब 500 स्टॉल आवंटित किए जा चुके हैं, जबकि 200 अन्य प्लॉटों के आवंटन की प्रक्रिया चल रही है। मेला कारोबार से जुड़े लोगों को उम्मीद है कि 20 नवंबर के बाद व्यापारी रामपुर पहुंचना शुरू होंगे और मेला मैदान सहित एनएच-5 पर दुकानें सजने से रौनक लौटेगी। वहीं, किन्नौरी बाजार में कारोबार धीरे-धीरे गति पकड़ने लगा है। यहां पारंपरिक किन्नौरी उत्पादों और अन्य सामान की खरीदारी के लिए लोग पहुंच रहे हैं। प्लॉट आवंटन के कार्य में जुटे नायब तहसीलदार तकलेच अनमोल शर्मा ने बताया कि एनएच-5 पर अब तक 500 प्लॉट आवंटित किए जा चुके हैं, जबकि शेष 200 स्टॉलों के आवंटन की प्रक्रिया जारी है।

लवी मेला मैदान में नहीं सज पाए स्टॉल। संवाद

लवी मेला मैदान में नहीं सज पाए स्टॉल। संवाद

लवी मेला मैदान में नहीं सज पाए स्टॉल। संवाद

लवी मेला मैदान में नहीं सज पाए स्टॉल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed