{"_id":"6af6ecdc3b85c375cf0adfa2","slug":"video-kinnaur-higher-peaks-light-snowfall-rampur-rain-weather-cold-2026-11-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: किन्नौर की ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी, निचले इलाकों में बारिश से बढ़ी ठंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: किन्नौर की ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी, निचले इलाकों में बारिश से बढ़ी ठंड
Ankesh Dogra
Updated Fri, 13 Nov 2026 04:26 PM IST
Link Copied
हिमाचल प्रदेश के किन्नौर और रामपुर क्षेत्र में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। शुक्रवार को किन्नौर की ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी हुई, जबकि निचले इलाकों में रुक-रुककर बारिश होती रही। सुबह से आसमान में बादल छाए रहने और ठंडी हवाएं चलने के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम में आए बदलाव से पूरे क्षेत्र में ठंड का असर बढ़ गया है।
किन्नौर की ऊंची पहाड़ियों पर शुक्रवार को हल्का हिमपात हुआ। वहीं, निचले क्षेत्रों में सुबह से बारिश का सिलसिला रुक-रुककर जारी रहा। दोपहर करीब तीन बजे तक कई इलाकों में हल्की बारिश होती रही। आसमान में बादल छाए रहने और ठंडी हवाओं के चलते लोगों को ठंड का अधिक एहसास हुआ।
रामपुर बुशहर में भी शुक्रवार सुबह से आसमान बादलों से ढका रहा। दोपहर के समय हल्की बारिश हुई, जिसके बाद कुछ देर के लिए धूप निकली। हालांकि, दोपहर बाद एक बार फिर आसमान में बादल छा गए और मौसम ठंडा हो गया।
तापमान में गिरावट के चलते लोग दिन के समय भी गर्म कपड़ों में नजर आए। सुबह और शाम के समय ठंड का असर अधिक महसूस किया जा रहा है। ऊंची पहाड़ियों पर बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश के कारण रामपुर और किन्नौर में सर्दी का प्रभाव बढ़ गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।