{"_id":"6af6eb7fd91f4ca92709ffd9","slug":"video-children-show-talent-in-sports-and-science-exhibition-on-childrens-day-nahan-2026-11-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिरमौर: बाल दिवस पर बच्चों ने खेल प्रतियोगिताओं और विज्ञान प्रदर्शनी में दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर: बाल दिवस पर बच्चों ने खेल प्रतियोगिताओं और विज्ञान प्रदर्शनी में दिखाई प्रतिभा
Ankesh Dogra
Updated Fri, 13 Nov 2026 04:20 PM IST
Link Copied
राजकीय प्राथमिक पाठशाला प्रेमनगर में बाल दिवस उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में पाठशाला प्रबंधन समिति की अध्यक्षा मंजूबाला ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न खेल गतिविधियों और विज्ञान प्रदर्शनी में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
बाल दिवस के उपलक्ष्य में बच्चों के लिए चम्मच दौड़, म्यूजिकल चेयर, बोरा दौड़ और मेंढक दौड़ सहित कई मनोरंजक प्रतियोगिताएं करवाई गईं। इन गतिविधियों में विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। खेलों के दौरान बच्चों का जोश और उमंग देखने लायक रही।
कार्यक्रम का एक खास आकर्षण विज्ञान प्रदर्शनी रही। इसमें विद्यार्थियों ने घर और विद्यालय में आसानी से उपलब्ध सामग्री का इस्तेमाल कर छोटे पंखे, पवन चक्की और रॉकेट लॉन्चर के मॉडल तैयार किए। इन मॉडलों के माध्यम से बच्चों ने अपनी कल्पनाशीलता, रचनात्मकता और वैज्ञानिक सोच का परिचय दिया।
विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों और गतिविधियों को देखकर अभिभावक भी काफी प्रसन्न नजर आए। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की ओर से सभी बच्चों को उपहार स्वरूप खिलौने और मिठाइयां वितरित की गईं। बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ बाल दिवस समारोह में हिस्सा लिया और दिन को यादगार बनाया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।