Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Rampur Bushahr Gauravotsav 85 Retired Teachers Honoured

रामपुर में 85 सेवानिवृत्त शिक्षकों का गौरवोत्सव में सम्मान, मेधावी विद्यार्थियों और खिलाड़ियों को भी नवाजा

Sun, 01 Nov 2026 02:57 PM IST
Ankesh Dogra Ankesh Dogra
Updated Sun, 01 Nov 2026 02:57 PM IST
Rampur Bushahr Gauravotsav 85 Retired Teachers Honoured
शिक्षा के क्षेत्र में वर्षों तक सेवाएं देकर ग्रामीण और दुर्गम क्षेत्रों में ज्ञान की अलख जगाने वाले शिक्षकों के सम्मान में रामपुर में पहली बार गौरवोत्सव आयोजित किया गया। बुशहर शिक्षक संघ की ओर से रविवार को पीजी कॉलेज रामपुर के सभागार में आयोजित समारोह में रामपुर, सराहन और ननखड़ी शिक्षा खंडों के 85 सेवानिवृत्त शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय स्तर पर क्षेत्र का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों और शिक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसडीएम आनी लक्ष्मण सिंह कनेट ने की, जबकि डॉ. पदम शर्मा और डॉ. सोम प्रकाश विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। समारोह का उद्देश्य गुरु वंदन, प्रतिभा अभिनंदन और संस्कृति संरक्षण रहा। समारोह में पहुंचने पर बुशहर शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. एसएस टैगोर ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। इसके बाद एसडीएम लक्ष्मण सिंह कनेट ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम के शुरुआती दौर में ननखड़ी से पहुंची महिला मंडल की महिलाओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। महिला मंडल खड़ाहन की नाटी ने दर्शकों का मन मोह लिया और हिमाचल की लोक संस्कृति की झलक पेश की। बुशहर शिक्षक संघ ने रामपुर, सराहन और ननखड़ी के ग्रामीण एवं दुर्गम क्षेत्रों में शिक्षा के प्रसार में सेवानिवृत्त शिक्षकों के योगदान को याद किया। संघ के संगठन सचिव खेमचंद चौहान ने मंच संचालन किया। उन्होंने कहा कि इन शिक्षकों की मेहनत और समर्पण के कारण आज ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थी भी विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दे रहे हैं। इसके बाद मुख्य अतिथि ने सेवानिवृत्त शिक्षकों को सम्मानित किया। समारोह में पहुंचे वरिष्ठ शिक्षकों ने अपने सेवाकाल के अनुभव भी साझा किए। उन्होंने इस तरह का आयोजन करने के लिए बुशहर शिक्षक संघ का आभार जताया। शिक्षा के साथ खेल जगत में रामपुर का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को भी समारोह में सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय स्तर पर बॉक्सिंग, वुशु और ताइक्वांडो में उपलब्धियां हासिल करने वाले 10 खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि ने सम्मानित किया। इसके अलावा दसवीं और बारहवीं कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों, पंचायतों के टॉपर्स तथा नीट और जेईई की परीक्षा पास करने वाले सात युवाओं को भी पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया। समारोह में कुल 85 सेवानिवृत्त शिक्षकों, राष्ट्रीय स्तर के 10 खिलाड़ियों और नीट-जेईई पास करने वाले सात युवाओं को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही दसवीं, बारहवीं और पंचायत स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को भी पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि एसडीएम लक्ष्मण सिंह कनेट ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षकों के सम्मान में इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करना प्रशंसनीय है। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में पूर्व शिक्षकों के योगदान को महत्वपूर्ण बताते हुए सम्मानित शिक्षकों, खिलाड़ियों और विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। बुशहर शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. एसएस टैगोर ने कहा कि संघ का गठन सामाजिक उत्थान के उद्देश्य से किया गया है। संगठन शिक्षा, खेल, पर्यावरण और संस्कृति संरक्षण के क्षेत्र में काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि गौरवोत्सव का आयोजन सेवानिवृत्त शिक्षकों की समाज के प्रति सेवाओं और योगदान को सम्मान देने के लिए किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

चमोली हेलीकॉप्टर हादसा: जवानों ने सभी छह मृतकों के शव खाई से निकाले

01 Nov 2026

अंबेडकरनगर में पीईटी की अंतिम चरण की परीक्षा आज, जांच के बाद दिया गया प्रवेश

01 Nov 2026

बिलासपुर: घुमारवीं में स्वराज माजदा ट्रैक्टर एजेंसी में भीषण आग, छह ट्रैक्टर जलकर राख

01 Nov 2026

शिमला के चमियाना सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में शुरू हुई ओपन हार्ट सर्जरी, अब तक तीन ऑपरेशन सफल

01 Nov 2026

हमीरपुर में रोडवेज बस और ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की जोरदार भिड़ंत

01 Nov 2026
विज्ञापन

महाकाल की भस्म आरती: सप्तमी पर हुआ भांग का शृंगार, ड्राई फ्रूट और चंद्रमा से सजे बाबा; फिर दिए दर्शन

01 Nov 2026

आर्य महिला कॉलेज में पूर्व छात्राओं का समागम, साझा किए अनुभव और उपलब्धियां

01 Nov 2026
विज्ञापन

Meerut: त्योहारी सीज़न में सड़कों पर जाम, रेंगते रहे वाहन

31 Oct 2026

Meerut: ग्रोइंग वर्ल्ड फाउंडेशन द्वारा रामलीला भवन में दिवाली मेले का हुआ भव्य आयोजन

31 Oct 2026

Meerut: दिवाली मीट में कैविट्स लेडिज़ क्लब ने की खूब मस्ती

31 Oct 2026

Meerut: हरियाली क्लब ने की मासिक सभा, धूमधाम से मनाई दिवाली उत्सव

31 Oct 2026

Meerut: गोल्ड स्टार मेरठ ने धूमधाम से मनाई दिवाली

31 Oct 2026

राष्ट्रीय एकता दिवस पर भाजपा ने निकाली रन फॉर यूनिटी, एकता का दिया संदेश;VIDEO

31 Oct 2026

सराफा दुकान में घुसे लुटेरों ने तमंचे से की फायरिंग, सोने की छह चेन लेकर भागे;VIDEO

31 Oct 2026

जौनपुर में 200 कारतूस, चार हथियार और 7.58 लाख नकदी के साथ पांच असलहा तस्कर गिरफ्तार;vidoe

31 Oct 2026

डीसीएफ कॉलोनी में सूने घर का ताला तोड़कर नकदी व जेवरात चोरी;VIDEO

31 Oct 2026

सपा कार्यकर्ताओं ने मनाई सरदार पटेल और आचार्य नरेंद्र देव की जयंती;VIDEO

31 Oct 2026

कवियों और शायरों ने रचनाओं से बांधा समां, देर रात तक गूंजती रहीं तालियां;VIDEO

31 Oct 2026

एथलेटिक्स प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन;VIDEO

31 Oct 2026

रास्ते में लड़की से टकराने पर हुआ विवाद, लोहे के राड से पीटरकर वृद्ध की हत्या;VIDEO

31 Oct 2026

छह करोड़ के गांजा के साथ दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार;VIDEO

31 Oct 2026

गंगा में डूबे युवक का तीसरे दिन घटना स्थल से 100 दूर मिला शव;video

31 Oct 2026

गाजियाबाद के लोनी मेन बाजार में रेडीमेड गारमेंट की दुकान में आग का तांडव

31 Oct 2026

देहरादून : चौकी धौलास में चल रही राम लीला में प्रतुती देते कलाकार

31 Oct 2026

मंगोलपुरी अग्निकांड हादसे को लेकर जानें क्या बोले स्थानीय निवासी

31 Oct 2026

VIDEO: महिला आयोग अध्यक्ष ने परखीं सीएचसी की स्वास्थ्य सेवाएं

31 Oct 2026

VIDEO: इलेक्ट्राॅनिक्स गोदाम से चोरी करने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार

31 Oct 2026

VIDEO: पिथौरागढ़ में पासपोर्ट कार्यालय खोलने की मांग पर प्रदर्शन

31 Oct 2026

VIDEO: टिकट मशीन भेजने पर रोडवेज कर्मियों ने किया हंगामा

VIDEO: सेंट जॉन्स स्कूल में नेक्सस 2026 प्रदर्शनी में बच्चों ने दिखाया हुनर का जादू

31 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed