{"_id":"6aedbee46cf2956a1709dbcd","slug":"video-nankhari-jal-shakti-department-organised-a-feast-during-the-shrimad-bhagwat-katha-thousands-of-devotees-took-the-prasad-2026-11-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"ननखड़ी: श्रीमद्भागवत कथा में जल शक्ति विभाग ने लगाया भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ननखड़ी: श्रीमद्भागवत कथा में जल शक्ति विभाग ने लगाया भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
ननखड़ी। ननखड़ी में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दौरान शुक्रवार को जल शक्ति विभाग की ओर से पूजा-अर्चना के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। कथा के दौरान आचार्य अनिल भारद्वाज ने मधुर वाणी में श्रीमद्भागवत का वर्णन कर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध किया। भजन-कीर्तन और भगवान के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। जल शक्ति विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने विधिवत पूजा-अर्चना के बाद भंडारे की व्यवस्था की। आयोजकों के अनुसार श्रीमद्भागवत कथा का समापन 8 नवंबर को होगा। इस अवसर पर सहायक अभियंता दीपक ठाकुर, कनिष्ठ अभियंता विनोद शर्मा, पुष्पेंद्र, जोगिंदर दडेल, कपिल मेहता, अशोक कुमार और विजय शर्मा सहित जल शक्ति विभाग के समस्त उपमंडल के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।