{"_id":"6aa3fa02eb1df124450f2738","slug":"video-minister-jagat-singh-negi-lays-the-foundation-stone-for-development-works-worth-rs562-crore-in-chitkul-2026-09-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीडियो: मंत्री जगत सिंह नेगी ने छितकुल में 5.62 करोड़ के विकास कार्यों का किया शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: मंत्री जगत सिंह नेगी ने छितकुल में 5.62 करोड़ के विकास कार्यों का किया शिलान्यास
किन्नौर जिले के दूरदराज गांव छितकुल में 5.62 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का शिलान्यास किया गया है। राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने एक दिवसीय प्रवास के दौरान इन परियोजनाओं की आधारशिला रखी। इन कार्यों से क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय आर्थिकी मजबूत होगी। मंत्री ने वन विभाग के 3 करोड़ 50 लाख की लागत से बनने वाले ईको पार्क का शिलान्यास किया। उन्होंने रिमसरंग से रानी कंडा तक 2 करोड़ 12 लाख के वन्यजीव सौंदर्यीकरण कार्य की भी आधारशिला रखी। इसके अतिरिक्त 14 लाख 50 हजार रुपये की लागत से भेड़ डिपिंग टैंक और भेड़ ऊन कतराई भवन का निर्माण होगा। वन्यजीव सुंदरीकरण कार्य में हिम तेंदुए की आकृति का निर्माण होगा। जगत सिंह नेगी ने कहा, छितकुल में ईको पार्क के निर्माण से पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा। मंत्री ने छितकुल में भविष्य में राफ्टिंग शुरू करने और उच्च स्तरीय प्रतियोगिताएं आयोजित करने की भी घोषणा की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।