{"_id":"6a8ff6e6026084713d0354d1","slug":"video-kinnaur-under-14-girls-district-level-sports-competition-jangi-school-2026-08-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"रामपुर बुशहर: किन्नौर में अंडर-14 छात्राओं की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, 400 खिलाड़ी ले रहीं हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर बुशहर: किन्नौर में अंडर-14 छात्राओं की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, 400 खिलाड़ी ले रहीं हिस्सा
किन्नौर जिले में अंडर-14 छात्राओं की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का बुधवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जंगी में आगाज हुआ। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न स्कूलों से पहुंची करीब 400 खिलाड़ी छात्राएं हिस्सा ले रही हैं।
प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर बीडीसी सदस्य अनीता ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत खिलाड़ियों के मार्च पास्ट से हुई। विभिन्न विद्यालयों से आई छात्राओं ने अनुशासन और खेल भावना के साथ मार्च पास्ट में भाग लिया।
समारोह को विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से भी खास बनाया। इस दौरान लोक नृत्य सहित कई रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिनमें हिमाचली संस्कृति की झलक देखने को मिली।
जिला स्कूली क्रीड़ा संघ (प्राथमिक शिक्षा), जिला किन्नौर की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में छात्राओं को अपनी खेल प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। आयोजन के दौरान विभिन्न खेलों में खिलाड़ी छात्राएं अपना दमखम दिखाएंगी।
प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों और उनके साथ पहुंचे शिक्षकों में भी उत्साह देखने को मिला। आयोजकों का कहना है कि इस तरह की खेल प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धा की भावना के साथ टीम भावना, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
अंडर-14 छात्राओं की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन 30 अगस्त को होगा। इस दौरान बेहतर प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ियों के लिए आगे की प्रतियोगिताओं में स्थान बनाने का अवसर भी रहेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।