{"_id":"6ad218a13e6187a48b0c0ca1","slug":"varun-sharma-gets-additional-responsibility-as-senior-executive-officer-rampur-hp-news-c-178-1-ram1001-172615-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: वरूण शर्मा को मिला वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी का अतिरिक्त जिम्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: वरूण शर्मा को मिला वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी का अतिरिक्त जिम्मा
विज्ञापन
नगर परिषद अध्यक्ष करण शर्मा ने मंत्री विक्रमादित्य सिंह का जताया आभार
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
नगर परिषद रामपुर में कार्यकारी अधिकारी का पद रिक्त होने से प्रभावित हो रहे प्रशासनिक कार्यों को अब गति मिलने की उम्मीद है। शहरी विकास विभाग ने नगर परिषद ठियोग के कार्यकारी अधिकारी वरुण शर्मा को रामपुर नगर परिषद के वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। विभाग की ओर से शुक्रवार को इस संबंध में कार्यालय आदेश जारी किया गया है। नगर परिषद अध्यक्ष करण शर्मा ने इस निर्णय के लिए प्रदेश सरकार, लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह और शहरी विकास विभाग का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि नगर परिषद में लंबे समय से कार्यकारी अधिकारी का पद खाली होने के कारण कर्मचारियों के वेतन संबंधी मामलों के निपटारे, प्रशासनिक कार्यों और विकासात्मक गतिविधियों को सुचारु रूप से चलाने में दिक्कतें आ रही है। करण शर्मा ने बताया कि इस समस्या को लेकर उन्होंने मंत्री विक्रमादित्य सिंह से मुलाकात कर नगर परिषद की स्थिति से अवगत करवाया। साथ ही जल्द उचित व्यवस्था करने का आग्रह किया। अब विभाग की ओर से अतिरिक्त कार्यभार सौंपे जाने से परिषद के कामकाज में सुधार आने की उम्मीद है। कहा कि वरुण शर्मा को नई जिम्मेदारी मिलने से लंबित मामलों के निपटारे और शहर के विकास कार्यों को गति देने में मदद मिलेगी। नगर परिषद की लंबित समस्याओं का समाधान करने के साथ स्वच्छता व्यवस्था बेहतर बनाने और लोगों को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रयास किए जाएंगे। करण शर्मा ने वरुण शर्मा को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी। कहा कि नगर परिषद प्रशासन के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रामपुर के समग्र विकास के लिए काम किया जाएगा। शहर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाना उनकी प्राथमिकता है। जनहित से जुड़े कार्यों को राजनीति से ऊपर उठकर पूरा करने के प्रयास किया जाएगा।