फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Bank schemes explained to people in Nankhari

Rampur Bushahar News: ननखड़ी में लोगों को बताईं बैंक की योजनाएं

Fri, 16 Oct 2026 11:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Bank schemes explained to people in Nankhari
ननखड़ी में आयोजित वित्तीय साक्षरता जागरूकता शिविर में मौजूद ग्रामीण और बैंक अधिकारी। स्रोत : बै
ननखड़ी (रामपुर बुशहर)।
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक की ननखड़ी शाखा ने वित्तीय साक्षरता शिविर लगाया। शिविर में राजकीय महाविद्यालय ननखड़ी के वाणिज्य प्रवक्ता और बैंक के सहायक प्रबंधक मेहर सिंह ने लोगों को वित्तीय प्रबंधन के बारे में जानकारी दी। इस दौरान लोगों को पैसे का सही प्रबंधन करने, बचत और निवेश के महत्व, बैंकिंग सुविधाओं और सरकारी योजनाओं के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही बैंक खाता खोलने, एटीएम का उपयोग करने, ऑनलाइन भुगतान करने और बीमा योजनाओं से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां भी साझा की गईं। शिविर में डिजिटल बैंकिंग का सुरक्षित इस्तेमाल करने और बचत व ऋण लेने से जुड़े नियमों के बारे में भी बताया गया। लोगों को साइबर ठगी से सतर्क रहने की सलाह दी गई। बैंक खाते की गोपनीय जानकारी, एटीएम पिन और ओटीपी किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करने की अपील की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed