फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Rain fell in Rampur late in the evening, leading to an increase in the cold

Rampur Bushahar News: रामपुर में देर शाम बरसे बादल, बढ़ी ठंड

Fri, 16 Oct 2026 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Rain fell in Rampur late in the evening, leading to an increase in the cold
रामपुर में शुक्रवार शाम को हुई बारिश। संवाद
घास कटाई और पशुओं के लिए चारा जुटाने का काम प्रभावित
विज्ञापन

संवाद न्यूज़ एजेंसी
रामपुर बुशहर/सांगला। रामपुर बुशहर और आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार देर शाम को मौसम ने अचानक करवट बदली। बादल छाने के बाद बारिश होने से तापमान में गिरावट आई और ठंड बढ़ गई। रामपुर में बारिश के चलते बाजार पहुंचे लोगों और कर्मचारियों को काफी देर तक रुकना पड़ा, जबकि कई लोग बारिश के बीच भीगते हुए घरों की ओर रवाना हुए। बारिश का असर ग्रामीण क्षेत्रों में भी देखने को मिला। इन दिनों ग्रामीण सर्दियों के लिए पशुओं का चारा जुटाने में व्यस्त हैं। ऐसे में बारिश होने से घास कटाई और उसे सुखाने का काम प्रभावित हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार मौसम साफ रहने पर ही घास काटकर सुखाना संभव होता है, लेकिन अचानक बारिश होने से उनके काम में बाधा आ रही है। पशुपालक सुनील कायथ, प्रेम राज, मान सिंह, सुषमा, शशि, कमला और निशा सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि सर्दियों के लिए पशुओं के चारे का प्रबंध करना जरूरी है। मौसम में बार-बार बदलाव होने से घास कटाई का काम समय पर पूरा करने में परेशानी पेश आ रही है। उन्होंने कहा कि बारिश के कारण घास गीली होने से उसे सुखाने में भी अधिक समय लग सकता है। उधर, किन्नौर जिले में भी शुक्रवार दोपहर बाद मौसम का मिजाज बदला रहा। बादल छाए रहने से ठंड बढ़ गई। तापमान में गिरावट के चलते लोगों को गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ा। रामपुर और किन्नौर क्षेत्र में मौसम के अचानक बदले मिजाज से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article