फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Cunning thieves broke the lock of the Sheetla Mata Temple and made off with jewelry and cash worth lakhs.

ठियोग: शीतला माता मंदिर का ताला तोड़ लाखों के आभूषण और नकदी ले उड़े शातिर

Tue, 06 Oct 2026 09:21 PM IST
Krishan Singh Krishan Singh
Updated Tue, 06 Oct 2026 09:21 PM IST
Cunning thieves broke the lock of the Sheetla Mata Temple and made off with jewelry and cash worth lakhs.
उपमंडल ठियोग की भाज-कराना पंचायत के कराना गांव स्थित प्राचीन शीतला माता मंदिर से सोमवार देर रात को शातिर लाखों के सोना-चांदी के आभूषण ले उड़े। शातिरों ने मंदिर का मुख्य ताला तोड़कर माता के सोने-चांदी के आभूषण, मुकुट, चांदी का आसन और नकदी चोरी कर ली। मंदिर कमेटी के अनुसार, करीब 10 से 12 लाख रुपये के सामान और नकदी के चोरी होने का अनुमान है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में रोष और दहशत का माहौल है। मंदिर के मुख्य कारदार विद्या प्रकाश ने बताया कि रात करीब साढ़े 12 से एक बजे तक गांव के कई लोग जाग रहे थे। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि चोर ग्रामीणों के सो जाने का इंतजार कर रहे थे और इसके बाद मौका देखकर मंदिर में दाखिल हुए। उन्होंने मंदिर का मुख्य ताला तोड़ा और अंदर रखे कीमती आभूषण व अन्य सामान लेकर फरार हो गए। चोरी का पता सुबह करीब 5:30 बजे चला। स्थानीय निवासी बाल कृष्ण और विक्की शर्मा घास लेकर वापस घर की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान उन्होंने खेत में मंदिर का दानपात्र पड़ा हुआ देखा। दानपात्र को इस तरह खेत में पड़ा देखकर उन्हें मंदिर में चोरी होने का शक हुआ। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी अन्य ग्रामीणों को दी। इसके बाद ग्रामीण मंदिर में पहुंचे, तो मुख्य ताला टूटा हुआ मिला और अंदर माता की मूर्ति से सोने-चांदी के आभूषण, मुकुट, शृंगार सामग्री और चांदी के आसन समेत नकदी गायब मिली। ग्रामीणों के अनुसार मंदिर काफी प्राचीन है और क्षेत्र के लोगों की गहरी आस्था इससे जुड़ी हुई है। मंदिर में हुई चोरी को ग्रामीणों ने आस्था पर सीधा प्रहार बताया है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मंदिर की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए ग्रामीणों को आशंका है कि चोर धर्मपुर-केलवी और मतियाना-ठियोग की ओर जाने वाली सड़कों का इस्तेमाल कर फरार हुए हो सकते हैं। वहीं चोरों के पैदल रास्तों से भागने की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा रहा है। पुलिस इन सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और सीसीटीवी फुटेज समेत अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने के प्रयास किए जा रहे हैं। - सिद्धार्थ शर्मा, डीएसपी ठियोग
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

अंब: सीएनजी की जगह सीबीजी मिलने से ऑटो चालक परेशान, खर्च बढ़ने और वाहनों में खराबी का दावा

06 Oct 2026

कांगड़ा: जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर हमला, बोले- चार लाख नौकरियां देने का वादा कहां गया, आउटसोर्स कर्मियों को किया जा रहा बाहर

06 Oct 2026

आपसी भाईचारे का संदेश लेकर 23 राज्यों की पैदल यात्रा पर निकले संतोष शाही जीरा पहुंचे

06 Oct 2026

कानपुर पुलिस लाइन में फीटा की पहल, मेदांता के डॉक्टरों ने पुलिसकर्मियों को दी ट्रेनिंग

06 Oct 2026

नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर भड़का एससी समाज, पुलिस और ग्रामीण आमने-सामने

06 Oct 2026
विज्ञापन

शमिक भट्टाचार्य ने I.N.D.I.A गठबंधन के अस्तित्व पर ही उठाया सवाल

06 Oct 2026

चंडीगढ़ में 'वोट बचाओ, देश बचाओ' मार्च

विज्ञापन

एसजीपीसी के शिक्षण संस्थानों के कामकाज की हरजिंदर कौर ने की सराहना

06 Oct 2026

करनाल के घरौंडा में स्कूल वैन को पीछे से ट्रक ने मारी टक्कर, 7-8 बच्चे घायल

06 Oct 2026

कुल्लू: पूर्व मंत्री गोविंद ठाकुर का आरोप- स्कूल शिक्षा बोर्ड को खत्म करने की दिशा में बढ़ रही कांग्रेस सरकार

06 Oct 2026

करनाल में सजेगा सीबीएसई नेशनल हॉकी का महाकुंभ, देश-विदेश से जुटेंगी 27 टीमें

06 Oct 2026

देवरिया क्राइम: पुरानी रंजिश में घर पर हमला, कई राउंड फायरिंग; 21 पर हत्या के प्रयास का केस

06 Oct 2026

सिरमौर: पहाड़ी गीतों पर थिरके नौनिहाल, नुक्कड़ नाटक से दिया पर्यावरण और सुरक्षा का संदेश

06 Oct 2026

एक्टर कशिश सलूजा पहुंचे शहीद करतार सिंह सराभा के पैतृक गांव, पंचायत ने किया सम्मानित

06 Oct 2026

राजस्थान पुलिस: जोधपुर में 1418 नव आरक्षकों ने ली पुलिस सेवा की शपथ, 10 जवानों को पदक से किया सम्मानित

06 Oct 2026

तीन माह से वेतन नहीं मिलने पर रोडवेज कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार

06 Oct 2026

नंदीग्राम में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने डाला वोट, 85% मतदान की उम्मीद जताई

06 Oct 2026

श्रद्धा-उत्साह से शुरू हुआ बाबा बुड्ढा साहिब जी का जोड़ मेला

इंडिया गठबंधन का मार्च: राहुल गांधी के साथ कांग्रेस के अन्य नेता आकाशवाणी के परिसर में बैठे, पुलिस ने रोका

06 Oct 2026

गाजियाबाद: वायु सेना दिवस से पहले रिहर्सल में दिखी महिला टीम ने की थ्री नॉट थ्री ड्रिल

06 Oct 2026

शाहजहांपुर: अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने का विरोध, सपाइयों ने दिया धरना

06 Oct 2026

चंबा: 'मेरा वोट, मेरा अधिकार' अभियान के तहत कांग्रेस ने उठाए मतदाता सूची और SIR पर सवाल

06 Oct 2026

धर्मशाला में दशहरा मेले की तैयारियां तेज, हरियाणा से पहुंचे 25 कारीगर; लंका से रावण तक बनेंगे पुतले

06 Oct 2026

ऊना: अंब कॉलेज में छात्र केंद्रीय परिषद का शपथ ग्रहण समारोह, अलीशा ने संभाला अध्यक्ष पद

06 Oct 2026

दिनेश आर्य ने किया राज्यसभा के नामांकन, सुनिए क्या बोले प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट

06 Oct 2026

राज्यसभा के लिए नामांकन करने के बाद सुनिए क्या बोले दिनेश आर्य

06 Oct 2026

राजस्थान: धनतेरस के चलते बदला चुनावी शेड्यूल, जानें कब-कब होगा मतदान

06 Oct 2026

VIDEO: यमुना की गोद में कुदरत का खजाना... 200 से ज्यादा प्रजातियां मिलीं, घड़ियाल-डॉल्फिन समेत दुर्लभ जीवों का बसेरा

06 Oct 2026

VIDEO: डेंगू-मलेरिया के 11 मरीज मिले, 28 घरों में लार्वा

06 Oct 2026

VIDEO: मांसपेशियों-सिर में दर्द, बुखार-खांसी से लोग बेहाल

06 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed