{"_id":"6aec61f5a384b8ac190e8d19","slug":"video-auditions-for-the-cultural-evenings-of-the-lavi-fair-have-begun-30-artists-performed-on-the-first-day-2026-11-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीडियो: लवी मेले की सांस्कृतिक संध्याओं के लिए ऑडिशन शुरू, पहले दिन 30 कलाकारों ने दी प्रस्तुति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: लवी मेले की सांस्कृतिक संध्याओं के लिए ऑडिशन शुरू, पहले दिन 30 कलाकारों ने दी प्रस्तुति
अंतरराष्ट्रीय लवी मेले की सांस्कृतिक संध्याओं में प्रस्तुति देने के लिए कलाकारों के चयन की प्रक्रिया गुरुवार से शुरू हो गई है। गुरुवार को रामपुर कॉलेज के सभागार में ऑडिशन के पहले दिन प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे 30 कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। ऑडिशन प्रक्रिया 7 नवंबर तक जारी रहेगी। इसके बाद चयनित कलाकारों को 11 से 14 नवंबर तक आयोजित होने वाली सांस्कृतिक संध्याओं में प्रस्तुति देने का अवसर मिलेगा। अंतरराष्ट्रीय लवी मेले को लेकर रामपुर में तैयारियां जोर पकड़ने लगी हैं। मेले के दौरान आयोजित होने वाली सांस्कृतिक संध्याओं को आकर्षक बनाने के लिए जिला भाषा अधिकारी की अगुवाई में गठित कमेटी कलाकारों का चयन कर रही है। ऑडिशन कमेटी में जिला भाषा अधिकारी सरोजना, सहायक लोकसंपर्क अधिकारी अजय कुमार, ड्रामा इंस्पेक्टर किशोर कुमार और रामपुर कॉलेज संगीत शिक्षक अनूप कुमार शामिल हैं। कमेटी कलाकारों की प्रतिभा का आकलन कर सांस्कृतिक संध्याओं के लिए चयन कर रही है। गुरुवार को आयोजित ऑडिशन में शिमला, किन्नौर, मंडी और सिरमौर जिलों से आए कलाकारों ने भाग लिया। कमेटी की ओर से कलाकारों को आवेदन फार्म दिए गए। फार्म भरने के बाद कलाकारों ने अपनी गायन, वादन, नृत्य और अन्य सांस्कृतिक प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया। पहले दिन कुल 30 कलाकारों ने ऑडिशन दिए। जिला भाषा अधिकारी सरोजना ने कहा कि 5 से 7 नवंबर तक चलने वाली ऑडिशन प्रक्रिया में प्रदेश के कलाकार भाग ले रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय लवी मेले की सांस्कृतिक संध्याएं हिमाचल की समृद्ध लोक संस्कृति को मंच देने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। इसके माध्यम से पारंपरिक लोक गायन, वादन और नृत्य को प्रोत्साहित करने के साथ कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।