{"_id":"6b01836fcf162230950f51d3","slug":"video-sai-baba-seated-in-a-chariot-decorated-with-flowers-jogindernagar-echoed-with-cheers-2026-11-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीडियो: फूलों से सजे रथ में विराजे साईं बाबा, जयकारों से गूंजा जोगिंद्रनगर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: फूलों से सजे रथ में विराजे साईं बाबा, जयकारों से गूंजा जोगिंद्रनगर
साईं बाबा के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को जोगिंद्रनगर शहर में भव्य पालकी शोभायात्रा निकाली गई। रंग-बिरंगे फूलों से सजे रथ में साईं बाबा की प्रतिमा विराजमान रही। ढोल-नगाड़ों की थाप, भजनों और साईं राम के जयकारों से पूरा शहर भक्तिमय हो उठा। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर बाबा के प्रति अपनी आस्था प्रकट की। शनिवार दोपहर बाद शहर के सनातन धर्मसभा मंदिर में श्रद्धालुओं का जुटना शुरू हो गया था। शाम करीब चार बजे साईं बाबा की पालकी और रथ को रंग-बिरंगे फूलों से सजाया गया। बाबा की प्रतिमा को सुंदर वस्त्र पहनाकर विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद भजन-कीर्तन के साथ शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा लक्ष्मी बाजार, पुलिस थाना, गांधी चौक और बस स्टैंड से होकर गुजरी। रास्ते में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पालकी पर फूल बरसाकर स्वागत किया और आरती उतारी। सत्य साईं समिति की संचालिका गीतू सूद ने बताया कि साईं बाबा के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में सनातन धर्मसभा मंदिर में दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।