Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Protest rally held against the Punjab government

Mandi News: पंजाब सरकार के खिलाफ निकाली आक्रोश रैली

Sat, 21 Nov 2026 11:26 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Protest rally held against the Punjab government
जोगिंद्रनगर के शानन प्रोजेक्ट में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन के दौरान नारेबाजी करते आउटसोर्स
जोगिंद्रनगर (मंडी)। शानन जल विद्युत परियोजना सहित पंजाब के पांच हाईडल प्रोजेक्टों के नॉन टेक्निकल आउटसोर्स कर्मचारियों ने मोर्चा खोला है। उन्होंने पंजाब सरकार और पंजाब राज्य विद्युत बोर्ड के खिलाफ प्रदर्शन किया। शनिवार को जोगिंद्रनगर स्थित शानन प्रोजेक्ट में ठेका मुलाजिम संघर्ष मोर्चा ने धरना-प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने मांगें पूरी न होने पर काम बंद करने की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन




प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि स्थायी नियुक्ति की उनकी मांग अनसुनी की जा रही है। संघर्ष मोर्चा के अनुसार पंजाब और हिमाचल के इन प्रोजेक्टों में कुल 365 नॉन टेक्निकल आउटसोर्स कर्मचारी कार्यरत हैं। इनमें से 310 कर्मचारियों को पंजाब सरकार ने स्थायी नियुक्ति दी है लेकिन 55 कर्मचारियों को नीति से बाहर रखा गया है। सर्किल प्रधान प्रवीण कुमार ने बताया कि वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने सभी आउटसोर्स कर्मचारियों को स्थायी करने का भरोसा दिया था। यह घोषणा अभी तक पूरी नहीं हुई है, जिससे कर्मचारियों में रोष है।
विज्ञापन




संघर्ष समिति के सदस्यों मनोज कुमार, विकास और सुरीत सूद ने बताया कि अकेले शानन प्रोजेक्ट में 51 आउटसोर्स कर्मचारी कार्यरत हैं। इनमें से 16 कर्मचारियों को स्थायी नियुक्ति नहीं मिली है। इस भेदभाव को लेकर कर्मचारियों में नाराजगी है। डिविजन प्रधान रमन राणा ने कहा कि मांगें जल्द पूरी न होने पर संघर्ष तेज किया जाएगा। कर्मचारियों ने सरकार से सभी प्रभावितों को स्थायी नियुक्ति देने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed