{"_id":"6aabe38b55b2a979f3001e41","slug":"video-nachan-khyod-nalwar-fair-kicks-off-with-a-grand-gathering-of-deities-2026-09-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"नाचन: देवताओं के भव्य मिलन के साथ ख्योड़ नलवाड़ मेले का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाचन: देवताओं के भव्य मिलन के साथ ख्योड़ नलवाड़ मेले का आगाज
नाचन क्षेत्र की बासा पंचायत में जिला स्तरीय ख्योड़ नलवाड़ मेले का गुरुवार को देवताओं के भव्य मिलन के साथ आगाज हुआ। नाचन के विधायक विनोद कुमार ने बैलों की पूजा-अर्चना करने के बाद पारंपरिक रीति-रिवाज के अनुसार खूंटा गाड़कर मेले का विधिवत शुभारंभ किया। देवताओं के मिलन और पारंपरिक जलेब ने मेले के आगाज को खास बना दिया। मेले के शुभारंभ अवसर पर लोक निर्माण विभाग के बासा विश्राम गृह से रंग-बिरंगी पगड़ियों में सजे लोगों ने बैंड-बाजे के साथ भव्य जलेब निकाली। जलेब मेला स्थल पर पहुंची, जहां पंचायत प्रतिनिधियों और मेला कमेटी ने देवी-देवताओं और मुख्य अतिथि का स्वागत किया। इसके बाद विधायक ने बैलों की पूजा-अर्चना कर खूंटा गाड़ा। मेले में पहुंचे देवी-देवताओं की भी विधिवत पूजा की गई। देवताओं का आपसी मिलन श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहा। मेले में बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर खूब समां बांधा। बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों के अलावा दूर-दराज क्षेत्रों से श्रद्धालु और व्यापारी भी पहुंचे।विधायक विनोद कुमार ने कहा कि ख्योड़ नलवाड़ मेला नाचन और सराज की समृद्ध संस्कृति और परंपराओं का परिचायक है। इस मौके पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अजय राणा, जिला परिषद उपाध्यक्ष मुकेश चंदेल, बासा पंचायत प्रधान सहित पंचायत प्रतिनिधि और अन्य गण्यमान्य लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।