फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Mandi: Massive landslide near Churdh School in Sundernagar; two three-storey houses damaged.

मंडी: सुंदरनगर के चुरढ़ स्कूल के पास भारी भूस्खलन, तीन मंजिला दो मकान क्षतिग्रस्त

Thu, 17 Sep 2026 06:19 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सुंदरनगर (मंडी)।
संवाद न्यूज एजेंसी, सुंदरनगर (मंडी)। Published by: Krishan Singh Updated Thu, 17 Sep 2026 06:19 PM IST
सार

 मंडी जिले के उपमंडल सुंदरनगर के चुरढ़ स्कूल के पास गुरुवार दोपहर अचानक भारी भूस्खलन होने से दो तीन मंजिला रिहायशी मकान क्षतिग्रस्त हो गए। 

विज्ञापन
Mandi: Massive landslide near Churdh School in Sundernagar; two three-storey houses damaged.
चुरढ़ स्कूल के पास भूस्खलन। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के उपमंडल सुंदरनगर के चुरढ़ स्कूल के पास गुरुवार दोपहर अचानक भारी भूस्खलन होने से दो तीन मंजिला रिहायशी मकान क्षतिग्रस्त हो गए। दो मकानों के बीच की जमीन खिसकने से बड़े-बड़े पत्थरों के साथ मलबा घरों की ओर आ गया। एक मकान के चार शटर मलबे में दब गए। इनमें खड़ी दो कारें भी मलबे की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गईं। गनीमत रही कि हादसे में किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ। गुरुवार तड़के हुई भारी बारिश के बाद दोपहर करीब 12:00 बजे नंदलाल पुत्र नरसिंघु और ब्रेस्तु राम शास्त्री पुत्र नरसिंघु, निवासी चुरढ़ के मकानों से सटी जमीन अचानक खिसक गई।

विज्ञापन



देखते ही देखते मलबा और बड़े पत्थर दोनों मकानों की ओर आ गए। इससे मकानों को नुकसान पहुंचा और चार शटर मलबे में दब गए। हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन और जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे। एसडीएम सुंदरनगर अमर नेगी, तहसीलदार अंकित शर्मा, विधायक राकेश जमवाल, जिला परिषद अध्यक्ष अमरू राम और पंचायत प्रधान परस राम ने मौके का जायजा लिया। प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवारों को तिरपाल उपलब्ध करवाए गए। दोनों परिवार सुरक्षित स्थान पर अपने रिश्तेदारों के पास चले गए हैं। एसडीएम सुंदरनगर अमर नेगी ने बताया कि प्रभावित परिवारों को प्रशासन की ओर से तिरपाल उपलब्ध करवाए गए हैं और वे सुरक्षित स्थान पर चले गए हैं।

विज्ञापन

जिंदगी भर की कमाई मलबे में
भूस्खलन से दो परिवार प्रभावित हुए हैं। सेवानिवृत्त शिक्षक नंदलाल ने बताया कि उन्होंने जिंदगी भर की कमाई तीन मंजिला मकान बनाने में लगा दी। गनीमत रही कि मलबा दिन के समय आया और समय रहते सभी लोग घरों से बाहर निकल गए। उन्होंने बताया कि अचानक हुए भूस्खलन से मकान को काफी नुकसान पहुंचा है। वहीं, प्रभावित डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि मलबे की चपेट में उनकी चार दुकानें आ गईं। दुकानों में उनकी और किरायेदार की कारें खड़ी थीं, जो मलबे की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गईं। एक दुकान में सीमेंट का स्टोर था, जिसमें रखी 40 से अधिक सीमेंट की बोरियां भी बर्बाद हो गईं। इसके अलावा मकान के शेष हिस्से में भी दरारें आ गई हैं। दोनों प्रभावित परिवार फिलहाल अपने रिश्तेदारों के यहां रह रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed