{"_id":"698ca9db46056557fe0ca474","slug":"video-mandi-became-devotional-with-the-bhajans-of-bilaspurs-bhajan-singer-abhishek-soni-2026-02-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: बिलासपुर के भजन गायक अभिषेक सोनी के भजनों से भक्तिमय हुआ मंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: बिलासपुर के भजन गायक अभिषेक सोनी के भजनों से भक्तिमय हुआ मंडी
अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव के पावन अवसर पर छोटी काशी मंडी के संकन गार्डन में भजन संध्या आयोजित की गई, जिसमें बिलासपुर के भजन गायक अभिषेक सोनी ने अपनी प्रस्तुतियों से पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। ठंड के बावजूद बड़ी संख्या में श्रद्धालु देरशाम तक भजन सुनने के लिए उपस्थित रहे। भजनों की मधुर स्वर लहरियों से संकन गार्डन परिसर हर हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा। भजन संध्या का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रारंभ में सुरशंकर म्यूजिकल ग्रुप मंडी के कलाकारों ने गणपति वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत की तथा दर्शन दो घनश्याम और बम बम भोले सहित अन्य भजनों की प्रस्तुति दी। भजन संध्या के दौरान श्रद्धालुओं ने तालियों के साथ कलाकारों का उत्साहवर्धन किया और पूरे परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु, डीएसपी दिनेश कुमार, उप निदेशक सूचना एवं जन सम्पर्क मंजुला कुमारी, जिला भाषा अधिकारी रेवती सैनी सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।