फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Police investigating the drug network, more than 15 FIRs registered against four accused

Mandi News: चिट्टे का नेटवर्क खंगाल रही पुलिस, चार आरोपियों पर 15 से अधिक एफआईआर

Sat, 12 Sep 2026 12:01 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Police investigating the drug network, more than 15 FIRs registered against four accused
तीन दिन के पुलिस रिमांड में पूछताछ के दौरान हुआ खुलासा
विज्ञापन

जोगिंद्रनगर में 11.48 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़े गए थे चार युवक
संवाद न्यूज एजेंसी

जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर में 11.48 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़े गए चार युवकों से पूछताछ में नशे के बड़े नेटवर्क के संकेत मिले हैं। पुलिस के अनुसार आरोपियों के खिलाफ हिमाचल प्रदेश और पंजाब के विभिन्न थानों में नशा तस्करी समेत अन्य अपराधों के 15 से अधिक मामले दर्ज हैं। तीन दिन के पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों के पुराने मामलों, संपर्कों और गतिविधियों की जानकारी जुटाई गई। अब पुलिस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है और संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

पुलिस ने एक घर में कार्रवाई के दौरान चिट्टे के अलावा जले हुए नोट और नशे के सेवन में इस्तेमाल होने वाली सीरिंज भी बरामद की थीं। मामले में गौरव, संदीप, विक्रम बख्शी और देशराज को गिरफ्तार किया गया था। रिमांड अवधि पूरी होने पर शुक्रवार को चारों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 21 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक मंडी विनोद कुमार ने कहा कि नशे के खिलाफ कार्रवाई जारी है और मामले में सामने आए तथ्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed