{"_id":"6aa4475834289af0c5076912","slug":"7-trainees-under-investigation-in-iit-mandis-controversial-poster-case-mandi-news-c-90-1-mnd1027-212981-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: आईआईटी मंडी में विवादित पोस्टर मामले में 7 प्रशिक्षु जांच के दायरे में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: आईआईटी मंडी में विवादित पोस्टर मामले में 7 प्रशिक्षु जांच के दायरे में
विज्ञापन
तीन सदस्यीय कमेटी ने निदेशक को सौंपी रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। आईआईटी मंडी परिसर में जन्माष्टमी कार्यक्रम के दौरान लगे विवादित पोस्टर मामले में गठित तीन सदस्यीय जांच कमेटी ने अपनी पड़ताल पूरी कर रिपोर्ट निदेशक को सौंप दी है। जांच के दौरान कमेटी ने सात प्रशिक्षुओं को जांच के दायरे में रखा था। रिपोर्ट में पाया गया है कि प्रशिक्षुओं से यह चूक अबोधपन में हुई है। हालांकि मामले में अंतिम निर्णय आईआईटी मंडी के निदेशक ही लेंगे।
उल्लेखनीय है कि कमेटी पोस्टर तैयार करने, परिसर में लगाने और कार्यक्रम की निगरानी से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही थी। आईआईटी प्रशासन ने पूर्व में ही स्पष्ट किया था कि रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार और आवश्यकता पड़ने पर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। बीते 4 सितंबर को आईआईटी मंडी परिसर में जन्माष्टमी कार्यक्रम के दौरान एक विवादित पोस्टर लगाया गया था जिसमें जातिगत भेदभावपूर्ण सामग्री लिखी हुई थी। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए प्रशासन ने तुरंत जांच कमेटी का गठन किया था। आईआईटी मंडी के रजिस्ट्रार डॉ. केएस पांडेय ने बताया कि जांच रिपोर्ट निदेशक को सौंप दी गई है।