{"_id":"6aa44971d83e8adf1e0f7f1f","slug":"relief-to-patients-no-fee-hike-in-karsog-hospital-mandi-news-c-90-1-ssml1045-212866-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"मरीजोें को राहत : करसोग अस्पताल में नहीं बढ़ाया शुल्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मरीजोें को राहत : करसोग अस्पताल में नहीं बढ़ाया शुल्क
विज्ञापन
आरकेएस की बैठक में लिया फैसला
संवाद न्यूज एजेंसी
करसोग (मंडी)। क्षेत्र में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से शुक्रवार को एसडीएम करसोग अलीशा चौहान की अध्यक्षता में सिविल अस्पताल करसोग, सीएचसी अशला और पांगणा रोगी कल्याण समिति की बैठक हुई। बैठक में करसोग के विधायक दीपराज भी उपस्थित रहे। बैठक में करसोग नागरिक अस्पताल में कोई भी यूजर शुल्क नहीं बढ़ाने का फैसला लिया गया। सभी तरह के शुल्क पहले की तरह ही रहेंगे।
बैठक में अस्पतालों में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने, स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने सहित रोगियों और उनके तीमारदारों की सुविधा से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।
बैठक में उपस्थित सदस्यों ने अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने और मरीजों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए अपने-अपने सुझाव प्रस्तुत किए। खंड चिकित्सा अधिकारी करसोग डाॅ. गोपाल चौहान ने बैठक में अवगत करवाया कि रोगी कल्याण समिति की बैठक में पारित प्रस्तावों और सदस्यों की ओर से दिए गए सुझावों को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में मरीजों को बेहतर वातावरण और सुविधाएं उपलब्ध करवाना विभाग की प्राथमिकता है। बैठक में डीएसपी चांद किशोर, नगर पंचायत के अध्यक्ष किशोर कुमार, उपाध्यक्ष उत्तम चौहान आदि मौजूद रहे।