फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bigg Boss 20 Aasif Khan Says I Came Only To Win Reveals Why He Wants To Follow Mahatma Gandhi Teachings

इंटरव्यू: बापू की कौन सी सीख फॉलो कर रहे आसिफ खान? बिग बॉस 20 में अलग पहचान बनाने में जुटे ‘पंचायत’ के दामाद

Sat, 12 Sep 2026 08:27 AM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Sat, 12 Sep 2026 08:27 AM IST
सार

Asif Khan in Bigg Boss 20: ‘पंचायत’ फेम आसिफ खान अब ‘बिग बॉस 20’ के घर में पहुंच चुके हैं। शो में जाने से पहले अमर उजाला से खास बातचीत में आसिफ ने अपनी जीत की दावेदारी, घर के अंदर अपने व्यवहार और बिग बॉस में आने की वजह पर खुलकर बात की थी। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा था। 
 

विज्ञापन
Bigg Boss 20 Aasif Khan Says I Came Only To Win Reveals Why He Wants To Follow Mahatma Gandhi Teachings
आसिफ खान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

‘मिर्जापुर’ और ‘पाताल लोक’ जैसे चर्चित धारावाहिकों में नजर आ चुके आसिफ के लिए 'बिग बॉस' शो का हिस्सा बनना टेलीविजन पर एक नई शुरुआत है। रंगमंच से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद वह फिल्मों और ओटीटी पर भी काम कर चुके हैं। फिलहाल वे 'बिग बॉस' के चलते काफी चर्चाओं में हैं। शो से पहले उन्होंने अमर उजाला से खास बातचीत की थी। पढ़ें इसके कुछ अंश...
विज्ञापन


मैं सिर्फ विनर बनने आया हूं 
‘पंचायत’ से मिली पहचान और अपनी फैन फॉलोइंग पर आसिफ का कहना है, 'मेरी जो फैन बेस या फैन आर्मी  हैं, वो सिर्फ ‘पंचायत’ की नहीं है। सबसे पहले, मैंने इतने सारे दूसरे प्रोजेक्ट किए हैं। ‘मिर्जापुर’ और ‘पाताल लोक’ जैसी बड़ी फ्रेंचाइजी में भी काम किया है। मुझे लगता है कि एक अभिनेता की पहचान सिर्फ किसी एक प्रोजेक्ट से नहीं होनी चाहिए।'
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा, 'मैंने ‘पंचायत’ के अलावा भी कई काम किए हैं। वैसे, मुझे खुद भी नहीं पता कि मेरे कितने चाहने वाले हैं। किसी को भी अंदाजा नहीं होता कि उसकी फैन फॉलोइंग कितनी बड़ी है। मेरे हिसाब से फिनाले में जाने का आधार यह नहीं होना चाहिए कि किसकी फैन फॉलोइंग कितनी है। वह यह होना चाहिए कि किस इंसान में कितनी काबिलियत है। मेरे हिसाब से मैं खुद को फिनाले में जाने के लिए और विनर बनने के लिए बिल्कुल काबिल मानता हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

Bigg Boss 20 Aasif Khan Says I Came Only To Win Reveals Why He Wants To Follow Mahatma Gandhi Teachings
आसिफ खान - फोटो : इंस्टाग्राम @aasifkhan_1
आक्रामकता पर क्या बोले आसिफ?
फिलहाल शो में आसिफ का अलग अंदाज देखने को मिल रहा है। वे दूसरे कंटेस्टेंट के साथ लड़ते-झगड़ते नजर आ रहे हैं। लेकिन शो में जाने से पहले उन्होंने आक्रामकता को लेकर बड़े बयान दिए थे।

घर में आक्रामकता और रणनीति को लेकर आसिफ ने कहा, 'अगर बात आक्रामकता या रणनीति की करें, तो मेरे ख्याल से वो घर के अंदर जाने के बाद ही पता लगती है। कुछ चीजें ऐसी होती हैं, जिनमें आप कई बार खुद को भी हैरान कर देते हैं। हमें लगता है कि कोई इंसान बहुत नरम है, लेकिन अंदर जाने के बाद उसका दूसरा पहलू सामने आ सकता है।'

Bigg Boss 20 Aasif Khan Says I Came Only To Win Reveals Why He Wants To Follow Mahatma Gandhi Teachings
आसिफ खान - फोटो : इंस्टाग्राम @aasifkhan_1
मुझे नहीं मालूम कि मैं कैसा रहूंगा
उन्होंने आगे कहा, 'मुझे नहीं मालूम कि मैं कैसा रहूंगा। वैसे मैं बहुत अच्छे से अपनी बात रखने वाला और दिल का नरम इंसान हूं। मैं टीम के साथ मिलकर काम करने वाला इंसान हूं। मुझे अपने बारे में ऐसा ही लगता है। तो मैं पूरी कोशिश करूंगा कि अगर जरूरत न पड़े तो आक्रामक न होऊं। मुझे लगता है कि आक्रामकता दुनिया में होनी ही नहीं चाहिए।

महात्मा गांधी ने हमें यही सिखाया है कि अहिंसा के रास्ते पर चलकर आप कुछ भी कर सकते हैं। तो मैं अपनी पूरी कोशिश करूंगा कि उसके बिना ही इस घर में रहूं, सबको खुश रखूं और अपने हास्य और अपनी बातों से लोगों का मनोरंजन करता रहूं।'

'बिग बॉस' में आने के पीछे क्या है वजह?
बिग बॉस में आने की वजह पर आसिफ ने कहा, 'मेरी सबसे पहली वजह तो सलमान खान हैं, क्योंकि मैं सलमान भाई का बहुत बड़ा फैन हूं। 

Bigg Boss 20 Aasif Khan Says I Came Only To Win Reveals Why He Wants To Follow Mahatma Gandhi Teachings
आसिफ खान - फोटो : इंस्टाग्राम @aasifkhan_1
टीवी में एंट्री पर क्या बोले आसिफ?
आसिफ ने कहा, 'मैंने अपने करियर की शुरुआत थिएटर से की थी। उसके बाद मैंने काफी फिल्में की हैं और ओटीटी पर भी बहुत काम किया है। बस टेलीविजन का माध्यम रह गया था, जिसे मैंने ज्यादा नहीं आजमाया था।

मुझे लगा कि अगर टेलीविजन करना है तो देश के सबसे बड़े मंच से शुरुआत होनी चाहिए। और टेलीविजन के लिए बिग बॉस से बड़ा मंच क्या हो सकता है? यह भी यहां आने की एक बड़ी वजह थी।'

Bigg Boss 20 Aasif Khan Says I Came Only To Win Reveals Why He Wants To Follow Mahatma Gandhi Teachings
आसिफ खान - फोटो : इंस्टाग्राम @aasifkhan_1
ये पुराना विनर है पसंदीदा
आसिफ ने अपने पसंदीदा विजेता का नाम भी बताया। उन्होंने कहा, 'मैं बिग बॉस का फैन हूं। मैं इसके सारे सीजन नहीं देख पाया, क्योंकि काम की वजह से बहुत व्यस्त रहता हूं। अब तो मैं रील और वीडियो की छोटी-छोटी क्लिप देख लेता हूं। लेकिन पहले बिग बॉस देखा है।'

उन्होंने आगे कहा, 'जब आशुतोष ने रोडीज जीतने के बाद बिग बॉस जीता था, वह सीजन मैंने देखा था। उसके बाद मैंने नियमित रूप से कोई सीजन नहीं देखा। रुबीना वाला सीजन  थोड़ा ज्यादा देखा था। सिद्धार्थ शुक्ला की शख्सियत मुझे बहुत प्रभावित करती है। मैं उनका बहुत बड़ा फैन हूं। अगर आप पूछें कि मेरा पसंदीदा विजेता कौन है, तो वह सिद्धार्थ शुक्ला ही हैं।'

Bigg Boss 20 Aasif Khan Says I Came Only To Win Reveals Why He Wants To Follow Mahatma Gandhi Teachings
आसिफ खान - फोटो : इंस्टाग्राम @aasifkhan_1
शो में एंट्री पर ऐसा था परिवार का रिएक्शन
बिग बॉस में जाने के फैसले से आसिफ का परिवार उनसे भी ज्यादा खुश है। उन्होंने कहा, 'मेरे परिवार की सबसे ज्यादा यही सलाह थी कि आप बिग बॉस में जाओ। सबसे पहले मेरी अम्मी और उनसे भी बड़ी मेरी बहन खुश हुईं। ये दोनों बिग बॉस की बहुत बड़ी फैन हैं।

ऐसा नहीं है कि मैं जा रहा हूं, इसलिए अब बिग बॉस देख रही हैं। जब मैं किसी भी सीजन में नहीं था, तब भी वे 24 घंटे चलने वाले सीधे प्रसारण को बहुत ध्यान से देखती थीं। उनकी सलाह तो यही थी कि जाओ, मजे करो। उनको मुझसे ज्यादा खुशी है कि मैं बिग बॉस के घर जा रहा हूं।'

ये भी पढ़ें- Last Man in Tower review: मनोज बाजपेयी ने जीता दिल, झकझोर देगी घर-रिश्ते और उसूलों की लड़ाई; कैसी है फिल्म?
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed