{"_id":"67693fcafe764c8659039893","slug":"raghav-ashiya-and-shreya-first-in-quiz-mandi-news-c-90-1-ssml1025-143530-2024-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: प्रश्नोत्तरी में राघव, आशिया और श्रेया प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: प्रश्नोत्तरी में राघव, आशिया और श्रेया प्रथम
शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2024 04:19 PM IST
Link Copied
सरकाघाट (मंडी)। पीएमश्री राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सरकाघाट में सोमवार को राष्ट्रीय गणित दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया। इसकी अध्यक्षता प्रधानाचार्य सुरेश पठानिया ने की। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने गणित विषय के महत्व को समझाने के लिए एक नाटक प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों ने छोटे-छोटे लेखों से गणित के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए गणितज्ञ रामानुजन को याद किया। प्रधानाचार्य सुरेश पठानिया ने बताया कि गणित विषय सभी समस्याओं का हल है। हमारे दैनिक जीवन में यह निरंतर काम करता है। इस अवसर पर स्कूल के चारों सदनों में प्रश्नोतरी स्पर्धा करवाई गई। आंबेडकर सदन से राघव, आशिया और श्रेया ने प्रथम स्थान और महाराणा प्रताप सदन से लावण्या, सुहानी और विकास ने दूसरा स्थान हासिल किया। इस मौके पर अध्यापक राकेश शर्मा, विनीता ठाकुर, दिलेर सिंह, परमजीत सहित समस्त स्टाफ ने विजेता प्रतिभागियों को बधाई दी। संवाद
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।