{"_id":"6767f2059c035432f00527fb","slug":"people-upset-due-to-vacant-posts-of-patwaris-mandi-news-c-90-1-ssml1045-143470-2024-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: पटवारियों के पद रिक्त होने से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: पटवारियों के पद रिक्त होने से लोग परेशान
शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2024 04:35 PM IST
Link Copied
करसोग (मंडी)। करसोग उपमंडल में 41 पटवार वृत्त में से 14 पटवारियों के पद रिक्त हैं। कई कानूनगो सर्किल में दो-दो पटवार वृत्त एक पटवारी के हवाले हैं। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। तहसील करसोग में 9 पटवार वृत्त स्यांज बगड़ा, खन्योल बगड़ा, सराहन, सिहंज, अपर करसोग, डबरोट, परलोग, सरतयोला और स्वामाहूं खाली पड़े हैं। इसी तरह से उपतहसील बगशाड के अंतर्गत शाकरा, तलेहन और काहनु पटवार वृत में भी पटवारियों के पद रिक्त चल रहे हैं। सब तहसील पांगणा के तहत कोटलु और प्रेसी पटवार वृत्त में कार्य अतिरिक्त कार्यभार के सहारे चल रहा है। राजस्व विभाग में पटवारियों का कार्य सीधा जनता से जुड़ा होता है। अगर पटवार वृत्तों में पटवारी न मिले तो लोगों के कई जरूरी काम प्रभावित होते हैं। इसमें बेरोजगारी प्रमाण पत्र, किसानों और बागवानों के ऋण से संबंधित कार्य, निशानदेही, तकसीम और इंतकाल आदि प्रमुख कार्य हैं। एसडीएम गौरव महाजन का कहना है कि आम लोगों को परेशानियों का सामना न करना पड़े इसके लिए रिक्त पड़े पटवारियों के पदों को भरने का मामला सरकार को भेजा गया है। लोगों के कार्य प्रभावित न हो इसके लिए खाली पड़े पटवार वृत्तों में वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। संवाद
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।