Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   One-way traffic and restrictions on heavy vehicles will be in place on several routes in the city.

Mandi News: शहर में कई मार्गों पर वन-वे और भारी वाहनों पर रहेगी रोक

Thu, 12 Nov 2026 11:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
One-way traffic and restrictions on heavy vehicles will be in place on several routes in the city.
सुबह 8 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक लागू रहेगी व्यवस्था, 9 स्थानों में पार्किंग की व्यवस्था
विज्ञापन

बिलासपुर, कुल्लू और जोगिंद्रनगर से आने वाली बसों के लिए रूट डायवर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। शहर में शुक्रवार को प्रस्तावित एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकाथॉन के सुचारु संचालन के लिए जिला प्रशासन ने यातायात व्यवस्था में अस्थायी फेरबदल किया है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू वॉकाथॉन का शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री लोगों और विद्यार्थियों को नशे के खिलाफ संबोधित करेंगे।
उपायुक्त अपूर्व देवगन के आदेशानुसार यह प्लान सुबह 8 बजे से कार्यक्रम की समाप्ति तक लागू रहेगा। इस दौरान बसों को छोड़कर अन्य भारी और मालवाहक वाहनों का शहर में प्रवेश वर्जित रहेगा जबकि एंबुलेंस व आपातकालीन वाहनों को सभी मार्गों पर छूट रहेगी।
विज्ञापन

तल्याहड़ से आने वाले वाहन सन्यारड बाईपास-केहनवाल चौक-पुलघराट होकर बस स्टैंड जाएंगे। सन्यारड बाईपास-पुलघराट मार्ग पर बड़े वाहनों के लिए वन-वे रहेगा। बाड़ी गुमाणू से आने वाली बसें स्कोड़ी चौक-जेल रोड से तल्याहड़ डायवर्ट होंगी। विक्टोरिया पुल से सैन मोहल्ला-जीरो चौक और गांधी चौक से विक्टोरिया पुल की ओर हल्के वाहनों के लिए वन-वे रहेगा। पुरानी मंडी-खलियार के वाहन भ्यूली मार्ग से डायवर्ट होंगे। होटल प्रताप पैलेस से महामृत्युंजय चौक मार्ग अस्थायी रूप से बंद रहेगा और केहनवाल चौक की ओर वन-वे होगा (दोपहिया-तिपहिया को छूट)।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुकेती पुल से आईटीआई चौक से महामृत्युंजय चौक जाने वाले हल्के वाहन पुराने सुकेती पुल से और वापसी के लिए नए सुकेती पुल का उपयोग करेंगे।
बाक्स
विद्यार्थियों की बसों का रूट और पार्किंग
बिलासपुर-सुंदरनगर, कुल्लू-मनाली और जोगिंद्रनगर की ओर से आने वाली बसें पड्डल मैदान के समीप निर्धारित क्षेत्र में विद्यार्थियों को उतारेंगी। इसके बाद सभी बसें बिंद्रावणी फोरलेन टनल से होते हुए मलोरी स्थित होटल रोबोट के पास फोरलेन के दोनों ओर पार्क होंगी। वापसी के लिए बसें मलोरी-सब्जी मंडी रोड से पड्डल पहुंचेंगी।

बाक्स
आम जनता के लिए पार्किंग स्थल
निशुल्क पार्किंग में छोटा पड्डल मैदान में वीआईपी, एलएमवी, विक्टोरिया पुल रिवर बेड (200 हल्के, 50 भारी वाहन), होमगार्ड कार्यालय भ्यूली (30 हल्के) और पुराना बाईपास नगर निगम पार्किंग (200 हल्के वाहन) के लिए पार्किंग की व्यवस्था रहेगी। सशुल्क पार्किंग में यू-मॉल (400), भीमाकाली मंदिर (250), आईएसबीटी छत (150), पड्डल गुरुद्वारा (100) और सकोड़ी पुल नगर निगम पार्किंग (70 हल्के वाहन) की व्यवस्था रहेगी। उपायुक्त अपूर्व देवगन ने वाहन चालकों से असुविधा से बचने के लिए निर्धारित यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed