{"_id":"675eca2472a4fea59b0c7e8c","slug":"lock-hanging-in-blood-bank-of-joginder-nagar-hospital-for-ten-years-mandi-news-c-90-1-mrt1064-142811-2024-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: जोगिंद्रनगर अस्पताल के ब्लड बैंक में दस साल से लटका ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: जोगिंद्रनगर अस्पताल के ब्लड बैंक में दस साल से लटका ताला
शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2024 11:49 PM IST
Link Copied
जोगिंद्रनगर (मंडी)। नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर के ब्लड बैंक पर 10 साल से ताला लटका है। घटना एवं दुर्घटना में घायल मरीजों को अगर खून की जरूरत पड़ जाए तो तीमारदारों को टांडा और नेरचौक मेडिकल कॉलेज जाना पड़ता है। इससे मरीज की जान पर बन आती है। अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर रोगी कल्याण समिति की बैठक के निर्णय भी हवा हवाई साबित हुए हैं। लगभग 20 लाख के बजट को मरीजों की सुविधा और संसाधनों पर खर्च करने की सहमति बनी थी लेकिन अस्पताल प्रशासन का खजाना खाली होने से स्वास्थ्य उपकरणों की खरीद नहीं हो पाई है। एसएमओ डॉ. रोशन लाल कौंडल ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की मासिक बैठकों में अस्पताल की असुविधाओं पर वह अपनी बात रख रहे हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी नरेंद्र का कहना है कि मेडिसिन विशेषज्ञ चिकित्सक की नियुक्ति के प्रयास जारी है। आईसीयू सुविधा भी उपमंडलीय अस्पताल में जल्द हो, इसके लिए उच्चाधिकारियों से पत्राचार करेंगे। अल्ट्रासाउंड की सेवाएं स्थानीय अस्पताल में शुरू हों इसलिए रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती भी जल्द होगी। कांग्रेस नेता जीवन ठाकुर ने बताया कि सुक्खू सरकार ने शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में विस्तार को लेकर अनेक योजनाएं लागू की हैं। मेडिसिन विशेषज्ञ चिकित्सक की नियुक्ति के लिए वह मुख्यमंत्री से पत्राचार कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।