Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Cowshed catches fire; cows and calves rescued safely

Mandi News: गोशाला जली, गाय और बछड़ी सुरक्षित निकाले

Tue, 17 Nov 2026 05:46 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2026 05:46 AM IST
विज्ञापन
Cowshed catches fire; cows and calves rescued safely
सरकाघाट के सुरजपुर बाड़ी में गौशाला में लगी आग। जागरूक पाठक
सरकाघाट (मंडी)। उपमंडल सरकाघाट की ग्राम पंचायत सूरजपुर बाड़ी में सोमवार शाम एक रोशाला में आग लगने से एक कमरा पूरी तरह जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि समय रहते गोशाला में बंधी गाय और बछड़ी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। आग लगने के कारण साफ नहीं हो पाए हैं। नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन

सोमवार शाम करीब पांच बजे सूरजपुर बाड़ी निवासी रणजीत सिंह पुत्र सीता राम की गोशाला में अचानक आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलने पर ग्राम पंचायत प्रधान अशोक कुमार मौके पर पहुंचे और दमकल विभाग सरकाघाट और राजस्व विभाग की हलका पटवारी दीप्ति को सूचित किया। सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की टीम और ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। दमकल विभाग सरकाघाट के प्रभारी विक्रांत ने बताया कि विभाग की ओर से क्यूआरबी गाड़ी के साथ एक फायरमैन, दो होमगार्ड जवान और एक चालक को मौके पर भेजा गया। टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक गोशाला का एक कमरा पूरी तरह जल चुका था। हलका पटवारी दीप्ति ने बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद नुकसान की रिपोर्ट आगामी कार्रवाई के लिए भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed